नई दिल्ली से संवाददाता सागर की रिपोर्ट
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुआ नेशनल आइकॉन अवार्ड 2026 सीजन 10
भारती युवा वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में 30 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित, 13 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल आइकॉन अवार्ड 2026 सीजन 10 का भव्य आयोजन किया गया / समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय सांसद श्री जगदंबिका पाल, भारत सरकार के माननीय सांसद श्री जनार्दन सिंह सिगरीवाल तथा भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री राजभूषण चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही जस्ट इमेजिन के संस्थापक श्री महेश तोषनीवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ. बावा मोहम्मद फारूख, फिज़ा डेवलपर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों, उनकी उपलब्धियों और समर्पण को पहचान दिलाना तथा अन्य लोगों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा। 30 अवार्डों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता और उल्लेखनीय योगदान को सम्मान प्रदान किया गया।
