भारत-नेपाल सीमा पर 45वीं बटालियन बीरपुर की सीमा चौकी सतना ने 303.900 किलोग्राम गांजा किया जब्त तस्कर फरार

भारत-नेपाल सीमा पर 45वीं बटालियन बीरपुर की सीमा चौकी सतना ने 303.900 किलोग्राम गांजा किया जब्त तस्कर फरार l

जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l

45वीं बटालियन बीरपुर के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 303.900 किलोग्राम गांजा को जब्त किया वही तस्कर फिर फरार होने मे कामयाब रहे l

गौरतलब है की सीमा स्तम्भ संख्या 204/1 के समीप नाका पार्टी द्वारा गोपनीय रूप से निगरानी की जा रही थी इसी क्रम मे नाका पार्टी ने देखा कि कुछ व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय सीमा की दिशा से ग्राम खोंटाहा की ओर जूट के खेतों के रास्ते सिर पर बोरियां लेकर आ रहे हैं। नाका पार्टी द्वारा उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर उक्त व्यक्ति बोरियां धान के खेत में फेंककर जूट के खेतों के रास्ते नेपाल की ओर फरार हो गए।

इसके पश्चात नाका पार्टी द्वारा QRT एवं ड्रोन निगरानी की सहायता से आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान 10 बैग बरामद किए गए, जिनमें गांजा जैसा पदार्थ पाया गया।

मयूर रंगारी, सहायक कमांडेंट की उपस्थिति में बरामद बैगों की विधिवत तलाशी ली गई। बैगों के अंदर प्लास्टिक रैपर में हल्के भूरे रंग का पदार्थ पाया गया, जिसमें गांजा जैसी विशिष्ट गंध आ रही थी। प्रत्येक बैग से थोड़ी मात्रा में पदार्थ लेकर NDD किट से परीक्षण किया गया, जिसमें गांजा की उपस्थिति की पुष्टि हुई। जिसका कुल सकल वजन 303.900 किलोग्राम पाया गया।

 

बरामद गांजे को विधिवत जब्त कर आवश्यक जब्ती सूची एवं अन्य संबंधित दस्तावेज तैयार किए गए। तत्पश्चात जब्त 303.900 किलोग्राम गांजा को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु थाना बीरपुर, जिला सुपौल (बिहार) को को सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई में सशस्त्र सीमा बल के सहायक उप निरीक्षक जगदीश कुमार व अन्य बलकर्मी उपस्थित रहे। जब की इस बाबत

गौरव सिंह, कमांडेंट, 45वीं बटालियन बीरपुर ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सशस्त्र सीमा बल द्वारा अभियान लगातार जारी है। सीमा पर तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निगरानी एवं कार्रवाई को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *