43 बच्चों ने मुकम्मल किया कुराने करीम का हिपज पगड़ी बांधकर किया गया सम्मानित,मौजूद रहे मौलाना रिजवान अहमद 

43 बच्चों ने मुकम्मल किया कुराने करीम का हिपज पगड़ी बांधकर किया गया सम्मानित,मौजूद रहे मौलाना रिजवान अहमद

जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार की खास रिपोर्ट l

भारत नेपाल सरहद पर अवस्थित अररिया जिले के बबुआन,बसमतिया स्थित मदरसा तहफिजूल कुरान में आयोजित एक रोजा जलसा एवं दस्तारबंदी समारोह में उस वक्त खुशी और रूहानियत का माहौल दिखने को मिला जब 43 बच्चों ने कुराने करीम का हिपज मुकम्मल किया इस मुबारक मौके पर सभी 43 हुफ्फाजे कराम को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया समारोह में बड़ी संख्या में ओलमाए कराम बुद्धिजीवी और स्थानीय जनप्रतिनिधि लोग शामिल हुए l जलसे को मदरसा के बानी अलकुरान एकेडमी के डायरेक्टर हजरत मौलाना एकरामूल हक कासमी ने संबोधित करते हुए कहा की कुराने पाक की अजमत अहमियत और इंसानी जिंदगी में उसकी रहनुमाई पर विस्तार से रोशनी डाली जब की मौलाना रिजवान अहमद इस्लाही अमीर जमात इस्लामी हल्का बिहार ने मदरसा के बानी मौलाना एकरामूल हक कासमी को मुबारक बाद दिया

उन्होंने कहा कि कुराने करीम केवल पढ़ने या याद करने की किताब नहीं है बल्कि पूरी इंसानियत के लिए जिंदगी गुजारने का मुकम्मल पैगाम है वही मुफती अब्दुल्लाह कासमी फूलवारी शरीफ पटना ने मौजूद लोगों से कुरान की तालीम को अपनी जिंदगी में उतारने उसके बताए रास्ते पर चलने और अपनी आने वाली नस्लों को दीनी तालीम से जोड़ने की पुरजोर वकालत की इस ऐतिहासिक और रूहानी आयोजन ने न सिर्फ मदरसे के पूरे इलाके को गौरवान्वित किया l 43 बच्चों का हाफिज ए कुरान बनना उनके उस्तादों गार्जियनों और पूरे समाज के लिए बेहद खुशी और फख्र का मौका है l

उक्त प्रोग्राम की अध्यक्षता हजरत मौलाना एकरामूल हक कासमी ने की प्रोग्राम को कामयाब बनाने मे मौलाना आरिफ हुसैन कासमी राजस्थान, मुफती शकील अहमद कासमी और मौलाना मुफती यहई गणि कासमी ने एदारे समेत मुल्क मे अमन शांति भाई चारगी कायम रहे की दुआ के साथ प्रोग्राम का समापन किया l

मौके पर मुफती समीद अजहर रहमानी, पूर्व मुखिया मुजम्मिल अंसारी, डॉक्टर निजामुद्दीन,मास्टर कौशर,खुर्शीद अंसारी, अख्तर साहब, मौलाना उमरा साहब लतिफी, मुफती अब्दुल हसीब कासमी, मौलाना एहसान लतिफी, मौलाना अब्दुल जब्बार इस्लाही के अलावे बड़ी संख्या मे ओलमाए एकराम और ग्रामीणों की मौजूदगी रही l किसी शायर ने ठीक ही कहा है

43 नन्हे चेहरे पर सजी पगड़ी सीने में महफूज कुराने करीम और आंखों में सुनहरे मुस्तकबिल का ख्वाब l सिर्फ दस्तारबंदी नहीं बल्कि इल्म अम्ल और दीनी तालीम की एक शानदार मिसाल है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *