वाराफात जुलूस में देवरिया पुलिस की चाक- चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस बल के साथ शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा रहा जुलूस

Sulg *वाराफात जुलूस में देवरिया पुलिस की चाक- चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस बल के साथ शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा रहा जुलूस*

 

रिपोर्टर *अविनाश चन्द्र चतुर्वेदी* *ब्यूरो चीफ*

 

*देवरिया (उत्तर प्रदेश) 26 अगस्त* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आयोजित वाराफात जुलूस को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए देवरिया पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

 

जुलूस के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों, जुलूस मार्गों, प्रमुख चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित थाना प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है तथा पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने एवं आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है। यातायात पुलिस द्वारा भीड़ एवं जुलूस के मार्ग को देखते हुए आवश्यक यातायात प्रबंधन किया जा रहा है, ताकि आमजन को आवागमन में अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

पुलिस द्वारा जुलूस के मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्ट/संदेशों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित रखें।

देवरिया पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जुलूस के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, निर्धारित मार्ग एवं यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *