Etawah News: बिग बॉस की तर्ज पर रियलिटी शो में नजर आएंगे रोनक रॉय, चयन की खबर से इटावा-जसवंतनगर में उत्साह

Etawah News: जसवंतनगर का हीरो रोनक रॉय जल्द दिखेगा ‘द लॉकहाउस’ में!

बिग बॉस की तर्ज पर रियलिटी शो में नजर आएंगे रोनक रॉय, चयन की खबर से इटावा-जसवंतनगर में उत्साह

 

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS

 

इटावा/जसवंतनगर। इटावा जिले के जसवंतनगर से मनोरंजन जगत को लेकर एक बड़ी और खास खबर सामने आई है। कस्बे के रहने वाले युवा रोनक रॉय जल्द ही नए रियलिटी शो ‘द लॉकहाउस’ में नजर आने वाले हैं। रोनक रॉय के इस नए प्रोजेक्ट में शामिल होने की जानकारी सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

रोनक रॉय ने छिमारा रोड स्थित अपने निजी स्टूडियो में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने नए प्रोजेक्ट और ‘द लॉकहाउस’ में चयन को लेकर जानकारी साझा की।

 

इस दौरान उन्होंने अपने सफर से जुड़े अनुभवों के साथ-साथ शो में शामिल होने को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने फैंस, दोस्तों और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्यार और सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया है।

 

 

*बिग बॉस की तर्ज पर होगा रियलिटी शो*

 

बताया जा रहा है कि ‘द लॉकहाउस’ का फॉर्मेट रियलिटी शो पर आधारित है और इसे बिग बॉस की तर्ज पर तैयार किया गया है। शो में अलग-अलग प्रतिभागी एक साथ रहेंगे और उनके बीच विभिन्न परिस्थितियों एवं चुनौतियों को लेकर मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रतियोगियों के बीच रणनीति, आपसी तालमेल, मतभेद और मनोरंजन शो का प्रमुख हिस्सा होंगे।

ऐसे में रोनक रॉय के प्रशंसकों की नजर इस बात पर रहेगी कि वह शो के माहौल में खुद को किस तरह ढालते हैं और अन्य प्रतिभागियों के बीच अपनी अलग पहचान किस तरह बनाते हैं।

 

*जसवंतनगर से मनोरंजन के बड़े मंच तक सफर*

 

रोनक रॉय के लिए ‘द लॉकहाउस’ में शामिल होना उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। जसवंतनगर जैसे छोटे शहर से निकलकर मनोरंजन के बड़े मंच तक पहुंचना क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।

रोनक के शो में शामिल होने की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों और उनके प्रशंसकों तक पहुंची, सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। दोस्तों, परिचितों और समर्थकों ने उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह शो में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतेंगे।

 

 

*सोशल मीडिया पर भी बढ़ी चर्चा*

रोनक रॉय के ‘द लॉकहाउस’ में शामिल होने की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। उनके प्रशंसक लगातार पोस्ट और संदेशों के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। स्थानीय युवाओं में भी इस बात को लेकर उत्सुकता है कि शो में रोनक का अंदाज कैसा रहेगा और वह प्रतियोगिता में किस तरह अपनी रणनीति तैयार करेंगे।

अब रोनक के खेल पर टिकी निगाहें रियलिटी शो में सिर्फ प्रतिभा ही नहीं, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने की क्षमता, धैर्य, रणनीति और दर्शकों से जुड़ने का अंदाज भी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में ‘द लॉकहाउस’ में रोनक रॉय के सामने भी कई चुनौतियां होंगी।

अब देखने वाली बात होगी कि रोनक रॉय शो के घर में अपने बेबाक अंदाज, रणनीति और खेल के जरिए अन्य प्रतियोगियों को कितनी कड़ी टक्कर देते हैं और दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने में कितने सफल होते हैं।

फिलहाल रोनक रॉय के शो में शामिल होने की खबर से इटावा और जसवंतनगर में उनके चाहने वालों के बीच उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोग और प्रशंसक उनके नए सफर को लेकर उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि रोनक रॉय अपने प्रदर्शन से न केवल दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, बल्कि जसवंतनगर का नाम भी रोशन करेंगे. इटावा-जसवंतनगर के इस युवा चेहरे की नई पारी पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *