दुर्ग: शहर के महाराजा चौक से बोरसी मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने के नाम पर ठेकेदार की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है।
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
दुर्ग: शहर के महाराज चौक से बोरसी मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने के नाम पर ठेकेदार की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। मानसून की बारिश के दौरान खोदे गए गड्ढों को बिना भरे छोड़ दिया गया है, जिससे न केवल क्षेत्र में भयंकर जलभराव हो रहा है बल्कि आसपास के मकानों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगा है।
मुख्य समस्याएं:
मकानों की नींव पर खतरा: लंबे समय से गड्ढों को खुला छोड़ने और उनमें पानी भरने की वजह से कई भवनों की नींव साफ दिखाई देने लगी है, जिससे भू-धंसाव और बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है।

जाम हुई नालियां: खुदाई का मलबा और मिट्टी नालियों में गिरने से वे पूरी तरह बंद हो चुकी हैं, जिससे बारिश के पानी की निकासी ठप है।
ठेकेदार का अड़ियल रवैया: क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि ठेकेदार को बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वह फोन तक नहीं उठा रहा है।

इस भयंकर अव्यवस्था से आक्रोशित रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम प्रशासन और संबंधित विभाग ने त्वरित संज्ञान लेकर गड्ढों की भराई व नालियों की सफाई का कार्य शुरू नहीं कराया, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
