Etawah News: हाजी रिजवान अहमद बने ऑल इंडिया उलेमा व माशाइख बोर्ड यूनिट इटावा के सलाहकार, भव्य समारोह में हुआ सम्मान

Etawah News: हाजी रिजवान अहमद बने ऑल इंडिया उलेमा व माशाइख बोर्ड यूनिट इटावा के सलाहकार, भव्य समारोह में हुआ सम्मान*

 

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

इटावा। ऑल इंडिया उलेमा व माशाइख बोर्ड यूनिट इटावा ने स्वास्थ्य विभाग के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हाजी रिजवान अहमद को जिला इकाई का सलाहकार नियुक्त किया है। इस अवसर पर वाइस ख्वाजा रोड स्थित भदावर कॉलोनी में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के जिला अध्यक्ष सैफ तैमूरी के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

 

समारोह में बोर्ड के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद ने हाजी रिजवान अहमद को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी की बधाई दी। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन भाई एवं जिलाध्यक्ष सैफ तैमूरी ने शॉल ओढ़ाकर हाजी रिजवान अहमद को सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम में बोर्ड के सचिव हाजी शेख आफताफ, उपाध्यक्ष नवाब भाई, पूर्व कोषाध्यक्ष मुमताज भाई, वरिष्ठ पत्रकार एवं पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ मसूद तैमूरी, खुर्शीद आलम, कानपुर मंडल मीडिया प्रभारी वहाज अली निहाल, इमरान खान, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोज्जम, कानून सलाहकार असलम खान, मुराद अली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर हाजी रिजवान अहमद ने कहा कि बोर्ड ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, आपसी भाईचारे और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने बोर्ड के सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि हाजी रिजवान अहमद के अनुभव और मार्गदर्शन से बोर्ड की सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *