आग की लपटों के बीच मददगार बने एसएसबी जवान

आग की लपटों के बीच मददगार बने एसएसबी जवान

 

इनरवा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, ग्रामीणों और अग्निशमन दल के साथ मिलकर पाया काबू; बड़ा नुकसान टला

 

आदापुर -संकट की घड़ी में सशस्त्र सीमा बल के 71वी वाहिनी के जवानों ने सुरक्षा के साथ मानवीय सेवा का भी परिचय दिया। सुबह करीब 3:15 बजे आदापुर छेत्र के इनरवा गांव के वार्ड नंबर 2 में सुरेन्द्र राम के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मोतिहारी के समवाय बेलदरवामठ के जवान अग्निशमन उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे।

जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों, बिहार अग्निशमन दल और बिहार पुलिस के साथ समन्वय कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सबसे पहले विद्युत आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। आग से कमरे में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया, लेकिन जवानों की तत्परता से लपटों को मकान के अन्य हिस्सों और आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के दिशानिर्देश में हुई इस त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़े नुकसान को टालने में मदद मिली। स्थानीय लोगों ने संकट के समय जवानों की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। ग्रामीणों के अनुसार, आधी रात के बाद आई आपदा में जवान तुरंत पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *