देश प्रदेश की बड़ी खबरें……

देश प्रदेश की बड़ी खबरें…

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS

➡️लखनऊ उत्तर प्रदेश के नियुक्ति विभाग ने पांच आई ए एस अधिकारियों का किया स्थानांतरण ।स्थानांतरण में जालौन के जिलाधिकारी बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी शामिल।

➡️राजेश कुमार पाण्डेय जिला अधिकारी जालौन से जिला अधिकारी बहराइच बनाए गए ।

➡️समीर

विशेष सचिव आई,टी, एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा प्रबंध निदेशक यू पी डिस्को से जिलाधिकारी जालौन बनाए गए ।

➡️सुश्री आकांक्षा राना

नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी से विशेष सचिवआई,टी, एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा प्रबंध निदेशक यू पी डिस्को बनाई गई ।

➡️बी 0सूदन

मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी से नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी बनाए गए ।

➡️पंकज वर्मा

सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण मुरादाबाद को मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी बनाया गया ।

 

➡️अब तक के खास समाचार ➡️

 

➡️लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हजरतगंज चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, आज बीजेपी ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका था, विरोध में आज सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

 

➡️लखनऊ – विनोद निषाद हत्याकांड का मामला, KGMU पोस्टमार्टम हाउस पर धरना समाप्त, आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन खत्म, विपक्ष के धरने में पहुंचे संजय निषाद, बीजेपी विधायक भी धरने में पहुंचे, गोंडा पुलिस पर परिजनों के गंभीर आरोप, समर्थकों ने भी पुलिस पर लगाए आरोप, फेसबुक पोस्ट के बाद हत्या का आरोप, सपा नेता राजपाल कश्यप भी रहे मौजूद।

 

➡️गोरखपुर – परसपुर के रेक्सडिया गांव में मारपीट मामला, मारपीट में घायल विनोद साहनी की हुई मौत, घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई जारी, ADG जोन गोरखपुर राम कुमार ने दी जानकारी, मामले में अब तक 3 अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी।

 

➡️मैनपुरी – वेल्डिंग करते समय धान मिल में लगी आग, हादसे में तीन मजदूर झुलसे, घायल मजदूरों को अस्पताल में कराया भर्ती, मिल मालिक करा रहा था वेल्डिंग का काम, मजदूरों से करा रहे थे गैस वेल्डिंग का काम, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, घायल मजदूरों ने कार्रवाई की मांग की, मिल मालिक पर कार्रवाई की मांग की, थाना दन्नाहार क्षेत्र का मामला।

 

➡️आगरा – एलपीजी गैस पाइपलाइन में लीकेज, मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, निर्माण कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, पाइपलाइन से गैस रिसाव की सूचना, पुलिस ने आसपास का इलाका कराया खाली, एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का मामला।

 

➡️गोंडा – गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड का मामला, मामले में आरोपी तीनों अभियुक्त गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों में शुभम, सुभाष, आकाश, तीनों ने विनोद साहनी से की थी मारपीट, विनोद के सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज थे तीनों, पिटाई में गंभीर रूप से घायल हुए थे विनोद, इलाज के दौरान विनोद की लखनऊ में हुई मौत।

 

➡️गोंडा – गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड का मामला, 3 गिरफ्तारियां, 3 सस्पेंशन, 3 नई पोस्टिंग, डैमेज कंट्रोल को एसपी अभिषेक का एक्शन, पुलिस के लचर रवैए से नाराज एसपी अभिषेक, 15 दिन पहले ही एसओ परसपुर को दी वार्निंग, वार्निंग के बाद भी एसओ के रवैए में नहीं हुआ सुधार, एसओ, चौकी इंचार्ज, बीट सिपाही को एसपी ने नापा, सस्पेंड करने के बाद तीनों पर बैठाई विभागीय जांच, निलंबित तीनों पुलिसकर्मियों की जगह की पोस्टिंग, हत्याकांड के 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किए अरेस्ट।

 

➡️सीतापुर – पिता-बेटे की गिरफ्तारी का मामला, अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई थी गिरफ्तारी, नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर पहुंचे कोतवाली, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे मंत्री, भाजपा कार्यकर्ता को न छोड़े जाने पर पहुंचे मंत्री, DM, SP, EO और कोतवाल से की बात, बातचीत के बाद भी पिता-बेटे की नहीं हुई रिहाई, नाराज मंत्री कार्यकर्ताओं को छुड़ाने पहुंचे कोतवाली, रम्पा रोड पर मंदिर का चबूतरा टूटने का मामला, पिता-बेटे ने प्रशासन का किया था विरोध, शहर कोतवाली का पूरा मामला।

 

➡️लखनऊ – ठाकुरगंज के सराय मालिका चौकी क्षेत्र में पेड़ गिरा, पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात बाधित हुआ, पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली, सड़क पर आवाजाही सामान्य कराई गई।

 

➡️सुल्तानपुर – सड़क हादसे में युवक की मौत, खड़े वाहन में पीछे से भिड़ी बाइक, बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत, कूरेभार थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा।

 

➡️झांसी – सीपरी बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद, 3 कारतूस भी पुलिस ने किए बरामद, आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

➡️रायबरेली – तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना।

 

➡️रायबरेली – पुरानी राजिंश को लेकर युवक पर हमला, गाड़ी में भी दबंगों ने की तोड़फोड़, शीशे तोड़े, जानलेवा हमले में युवक गंभीर हुआ घायल, घायल की मां की तहरीर पर 9 पर केस दर्ज, शहर कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार की घटना।

 

➡️औरैया – दिबियापुर में मामूली विवाद में चली गोली, शिवम तोमर को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने हायर सेंटर किया रेफ, पुलिस ने घायल की तहरीर पर दर्ज किया केस, दिबियापुर थाना क्षेत्र का मामला।

 

➡️दिल्ली – 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में कड़े सुरक्षा नियम, दिल्ली से 300 किमी तक एयरस्पेस पर विशेष पाबंदियां, कई एयरपोर्ट्स पर टेक-ऑफ और लैंडिंग प्रतिबंधित, सिर्फ निर्धारित श्रेणी की उड़ानों को अनुमति, रेगुलर शेड्यूल्ड फ्लाइट्स को उड़ान की अनुमति, BRICS डिग्निटरी की विशेष उड़ानों को भी अनुमति, IAF और BSF की उड़ानें जारी रह सकेंगी, इमरजेंसी मेडिकल मिशन वाले Army हेलीकॉप्टरों को छूट।

 

➡️दिल्ली – पीएम से जर्मनी के चांसलर ने की फोन पर बात, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने की बात, भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की, भारत-जर्मनी राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, एडवांस टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने पर सहमति, क्लीन एनर्जी, डिफेंस पर साझेदारी पर जोर दिया, शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा, टैलेंट मोबिलिटी को मजबूत करने पर सहमति, उच्चस्तरीय संपर्क बढ़ाने पर भी सहमति।

 

➡️अमेठी – बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला, हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलसी, भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र का मामला।

 

➡️दिल्ली – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे, BRICS Summit से पहले पुतिन का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से पुतिन की मुलाकात होगी, दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी, कई अहम मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद, भारत-रूस संबंधों पर खास बातचीत होगी।

 

➡️प्रयागराज – सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में आज सुनवाई, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में होगी सुनवाई, कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठे सवाल, बिना कानूनी प्रक्रिया ध्वस्तीकरण का गंभीर आरोप, वर्शिप एक्ट को दरकिनार करने का भी आरोप, जिला प्रशासन की कार्रवाई को गैरकानूनी बताया, मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली ने दाखिल की याचिका, राज्य सरकार और जिला प्रशासन को बनाया पक्षकार, इलाहाबाद हाईकोर्ट से मामले में दखल की मांग, जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की बेंच करेगी सुनवाई।

 

➡️दिल्ली – यूपी बीजेपी प्रभारी आज लखनऊ जाएंगे, प्रभारी विनोद तावड़े आज लखनऊ जाएंगे, 12 सितंबर को प्रदेश कार्यालय में बैठक, कार्यालय में होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

 

➡️मैनपुरी – वेल्डिंग करते समय धान मिल में लगी आग, हादसे में तीन मजदूर झुलसे, घायल मजदूरों को अस्पताल में कराया भर्ती, मिल मालिक करा रहा था वेल्डिंग का काम, मजदूरों से करा रहे थे गैस वेल्डिंग का काम, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, घायल मजदूरों ने कार्रवाई की मांग की, मिल मालिक पर कार्रवाई की मांग की, थाना दन्नाहार क्षेत्र का मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *