नेपाल मे भारी बारिश से अलर्ट, माईकिंग कर लोगों को कर रहे है सतर्क

नेपाल मे भारी बारिश से अलर्ट, माईकिंग कर लोगों को कर रहे है सतर्क l

जुबैर अंसारी स्पेशल क्रोस्पोंडेंट ऑफ बिहार l

नेपाल में भारी बारिश से अलर्ट वही कोसी बराज से माईकिंग कर लोगों को कर रहे हैं सतर्क l दरअसल बराज से ताजा अपडेट 4:00 बजे की है 1 लाख 77 हजार 390 क्यूसेक डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया जो बढ़ते क्रम मे है l

गौरतलब है की मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से भरी हवाओं और एक पश्चिमी विक्षोभ के मिलन के कारण नेपाल में मानसूनी गतिविधियां बहुत तेज हो गई है जबकि नेपाल के मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 27 सितंबर के दौरान तराई के जिलों जैसे कोसी मधेश बागमती और लुंबिनी प्रांत के निचले हिस्से के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है जिससे बाढ़ का खतरा नेपाल के पहाड़ी इलाकों में अत्यधिक बारिश होने के कारण नदियों का का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा जिससे भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ आने वाली नदियां कोसी गंडक महानंदा के जरिए तराई और सीमावर्ती मैदानी इलाकों में बाढ़ का हाई अलर्ट बन गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *