“संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर आयोजित हुई ‘जाग्रत हिन्दू–समरस समाज’ संगोष्ठी”
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
लखनऊ। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर रविवार को सामाजिक समरसता मंच एवं हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में “जाग्रत हिन्दू–समरस समाज” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, समानता, आपसी भाईचारे एवं समाज में एकता को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया।
श्री साईं विहार अतिथि गृह, निकट सरदार पटेल डेंटल कॉलेज, रायबरेली रोड, लखनऊ में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता समाजसेवी श्री शाश्वत मिश्रा जी ने की। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता मंच, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक श्री नरेंद्र जी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य श्री श्री 1008 महंत राजू दास जी महाराज, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी, अयोध्या धाम रहे। उन्होंने संत रविदास जी के जीवन एवं उनके विचारों को स्मरण करते हुए समाज में समानता, समरसता, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया।
वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को जाति-पाति एवं भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता तथा समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी सामाजिक एकता और समरस समाज के निर्माण के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।

संगोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
इस कार्यक्रम में अजय जोशी जी (अवध प्रांत प्रमुख, ज्वाइन RSS), राष्ट्रीय प्रभारी हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ श्री सरून चौहान जी, प्रांत प्रभारी सचिन जी, मंडल प्रभारी शिवम जी ,जिला अध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय जी,महानगर अध्यक्ष आलोक जी उपस्थित थे।
