प्रीमियर लाइफस्टाइल फैशन वीक सीजन-2 ने दिल्ली में बिखेरा फैशन, स्टाइल और ग्लैमर का जलवा
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
नई दिल्ली, 24 जुलाई। राजधानी दिल्ली के A1 बैंक्वेट में आयोजित प्रीमियर लाइफस्टाइल फैशन वीक सीजन-2 फैशन, रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार संगम साबित हुआ। इस भव्य आयोजन का सफल संचालन प्रीति अग्रवाल और विपिन अग्रवाल द्वारा किया गया, जबकि इसका निर्माण VIP’s Entertainment and Productions के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम ने देशभर के फैशन प्रेमियों, डिजाइनरों और मॉडल्स को एक ही मंच पर एकत्रित कर फैशन उद्योग की नई ऊंचाइयों को प्रदर्शित किया। फैशन वीक में देश के 10 प्रतिष्ठित डिजाइनरों प्रीति अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, ममता मलिक, संजीव सूरमा, घुमक्कड़ जीतू, अजय शाह, मोहसिन खान, रितिका ढैया, नीतू सिंह और प्रियंका ने अपने नवीनतम और आकर्षक कलेक्शन प्रस्तुत किए। पारंपरिक भारतीय परिधानों से लेकर आधुनिक वेस्टर्न आउटफिट्स तक, हर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शो का निर्देशन हर्ष गौतम ने बेहतरीन ढंग से किया, जिसकी हर प्रस्तुति में पेशेवर स्तर की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेखा कुमार और डॉली चावला की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। वहीं, शो का भव्य समापन शोस्टॉपर्स जसविंदर कौर, रानी पंवार और कर्नल एस. सी. सदांगी की शानदार रैंप वॉक के साथ हुआ, जिसे दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ सराहा। इस अवसर पर आयोजक प्रीति अग्रवाल और विपिन अग्रवाल ने कहा कि प्रीमियर लाइफस्टाइल फैशन वीक का उद्देश्य स्थापित और उभरते हुए फैशन डिजाइनरों, मॉडल्स तथा रचनात्मक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी कला और हुनर को व्यापक पहचान दिला सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह मंच फैशन इंडस्ट्री की नई प्रतिभाओं के लिए और भी बड़े अवसर लेकर आएगा। अंत में VIP’s Entertainment and Productions ने सभी डिजाइनरों, मॉडल्स, सहयोगी संस्थाओं, साझेदारों, मीडिया प्रतिनिधियों और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे भव्य और प्रेरणादायक आयोजनों के सफल आयोजन का विश्वास जताया।
