फैब्युलस इंडिया स्टार मिस्टर, मिस एवं किड्स स्टार प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

दिल्ली से संवाददाता सागर की रिपोर्ट

 

फैब्युलस इंडिया स्टार मिस्टर, मिस एवं किड्स स्टार प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

 

फरीदाबाद स्थित डिवाइन पैलेस में फैब्युलस इंडिया स्टार मिस्टर, मिस एवं किड्स स्टार प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक रहमान सैम रहे, जबकि सह-आयोजक श्वेता तिर्की, धर्मेंद्र ढींगरा और सायना खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। म्यूजिक मजा प्रोडक्शन के प्रोडक्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में अभिनेत्री सारिका भारोलिया शामिल हुईं, जो *हमारी गुड़िया, सुभी पे भारी, पंचकृति* और *घोड़ी पर होकर सवार* जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती हैं। जूरी में सारिका भारोलिया, नैन्सी नागवंशी और जीत बराड़ शामिल रहे। जीत बराड़ वीआईपी गेस्ट तथा दिल्ली पुलिस से सुखदर्शन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में मिस्टर वर्ग का खिताब मनोज राठी ने जीता, जबकि विशाल ओबेरॉय प्रथम और विवेक द्वितीय रनर-अप बने। मिस वर्ग में तनिषा विजेता, नैन्सी प्रथम रनर-अप और रुमानी लाडला द्वितीय रनर-अप रहीं। किड्स वर्ग में निमिषा विजेता, अनन्या प्रथम और सिद्दिका द्वितीय रनर-अप बनीं। गिफ्टिंग पार्टनर मोहित जी की गिफ्टी गिगल्स रहीं। ड्रेस डिजाइनिंग में मोनिका द प्योर वर्क, श्वेता तिर्की, रहमान सैम और अहमद शेख का योगदान रहा। मेकअप टीम का नेतृत्व सायना खान ने किया, जबकि सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट चांदनी सहित ओस्विन, विवेक और सोना राजपूत ने आयोजन में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *