इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
लेखपालों ने खोला मोर्चा, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील आलापुर उपशाखा ने लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। संघ के कार्यक्रम के अनुसार तीन अक्टूबर से तहसील दिवस के बहिष्कार और धरना- प्रदर्शन के साथ आंदोलन शुरू होगा। आठ अक्टूबर को ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, 10 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर कार्य और 12 अक्टूबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली तथा 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालय पर धरना प्रस्तावित है। इसके बाद 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की गई है।
लेखपाल संघ ने ग्रेड पे बढ़ाने अंतरमंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति भर्ती में वृद्धि लैपटॉप -मोबाइल उपलब्ध कराने ग्राम सचिवालय में सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सहित कई मांगें उठाई हैं। अध्यक्ष विपिन त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लेखपाल आंदोलन में शामिल हैं।
