शव ले जाते समय जीजा ने की साले की पिटाई, वाहन में तोड़फोड़
पुलिस ने जीजा समेत सात लोगों पर गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
बहराइच: जरवल रोड इलाके में दो दिन पूर्व एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को शव लेकर श्मशानघाट जाते समय साले ने मौत पर सवाल उठाए तो जीजा समेत अन्य पिटाई कर वाहन में तोड़फोड़ की। पुलिस ने साले की तहरीर पर जीजा समेत सात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जरवलरोड के अहाता निवासी सुनीता की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिवारजन करंट लगने से मौत की बात कर रहे थे, जबकि उसके मुंह से झाग निकलने पर जहर देने की बात मायके लोग कह रहे थे। शनिवार को सभी महिला के शव को लेकर श्मशानघाट जा रहे थे। तभी मृतका के भाई हुजूरपुर के चिलौली निवासी अशोक गौतम ने जीजा राजेश से मौत पर सवाल किया। इससे नाराज जीजा ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ उसकी पिटाई कर दी। वाहन में तोड़फोड़ की। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को तहरीर मिलने पर राजेश गौतम समेत सात लोगों पर बलवा फैलाने, मानव वध के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी
बहराइच से ब्यूरो चीफ शिवकुमार वर्मा की रिपोर्ट
