यूपी -सोनभद्र
दिनांक -25/8/2026
रिपोर्ट अरविन्द कुमार
स्लग- सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 30 लाख के 207 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरे
सभी मोबाइलों को ट्रैस कर बरामद किया गया
बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपा गया
पुलिस ने गुम होने या चोरी पर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने कि अपील कि
एंकर। सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से जुलाई महीने से अब तक गुम हुए 207 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान में ये सफलता मिली है।
वीओ – सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और सभी थानों की संयुक्त टीम ने CEIR पोर्टल पर तकनीकी विश्लेषण और लगातार मॉनिटरिंग कर इन मोबाइल फोनों को ट्रेस किया। बरामदगी के बाद सभी मोबाइल को विधिक प्रक्रिया पूरी कर उनके असली मालिकों को सौंपा गया। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रूणवाल ने खुद मोबाइल धारकों को उनके फोन वापस किए।

वीओ – अपना खोया हुआ महंगा मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने सोनभद्र पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल या नजदीकी थाने पर सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। सफलता सोनभद्र पुलिस की तकनीकी दक्षता और बेहतर समन्वय का नतीजा है।

वीओ – सोनभद्र पुलिस ने बरामद किए 30 लाख के 207 गुम मोबाइल, CEIR पोर्टल बना मददगार

सोनभद्र पुलिस ने CEIR पोर्टल के जरिए 207 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन और एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन में सर्विलांस और एसओजी टीम ने जुलाई से अब तक ये कार्रवाई की। सभी फोन उनके मालिकों को लौटा दिए गए हैं। पुलिस ने लोगों से मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
बाइट ( ऋषभ रुणवाल एएसपी ऑपरेशन सोनभद्र)
