*पंडित स्वर्गीय सती प्रसाद पहलवान की नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं जवाबी कीर्तन आयोजित*
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी

मल्लावां हरदोई मल्लावां ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुकरौला में पंडित स्वर्गीय सती प्रसाद पहलवान की नौवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिजनों, ग्रामीणों एवं क्षेत्र के लोगों ने स्वर्गीय पहलवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया।
इस अवसर पर आयोजित जवाबी कीर्तन में कलाकारों ने देर रात तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वर्गीय सती प्रसाद पहलवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार चन्दगीराम मिश्रा प्रयाग नारायण मिश्रा राम मोहन मिश्रा सहित समस्त मिश्रा परिवार एवं ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। आयोजन में श्याम पपीहा एंड पार्टी, शिवराजपुर कानपुर तथा राजेश निडर एंड पार्टी, मल्लावां हरदोई ने जवाबी कीर्तन की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर श्यामू द्विवेदी एसडी ग्रुप के संस्थापक लखनऊ, सभासद भास्कर मिश्रा समाजसेवी विपिन द्विवेदी सतीश चंद्र मिश्रा आचार्य जी राकेश द्विवेदी जयप्रकाश प्रधान सुरेश प्रधान जितेंद्र पाठक पत्रकार संजू पाठक पत्रकार अमित मिश्रा मेंउरा गोपाल द्विवेदी पुष्पेंद्र यादव छोटू पत्रकार सुशील तिवारी अवधेश तिवारी बबलू तिवारी विकास तिवारी गौतम तिवारी रवि शंकर तिवारी धनंजय तिवारी मास्टर श्री पाल रामनरेश पाल राजेश राकेश डॉक्टर रामसेवक कौशल मिश्रा राजेश मिश्रा सुबोध कुमार फौजी राम शंकर पांडे टिंकू गोविंद कुशवाहा संजय खुशीराम गुड्डू रामदास संतोष गौतम शिवराज मानस पांडे विकास जितेंद्र सुभाष महावीर पांडे महेश शंकर द्विवेदी संतोष मिश्रा बबलू राजपूत वीरपाल सरोज पाल सुरेंद्र शर्मा सुरेश शर्मा जीतू शर्मा प्रकाश प्रताप पवन कुशवाहा राजमंगल बाल गोविंद कमल कुशवाहा जयशंकर नरेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।
