विनोद कुमार पांडे ब्यूरो चीफ
लोकेशन: मनेन्द्रगढ़
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के टॉयलेट की बदहाली, हादसे का इंतजार?
मनेन्द्रगढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बने बाथरूम और टॉयलेट की बदहाल स्थिति इन दिनों जनचर्चा का विषय बनी हुई है। टॉयलेट की छत की सीलिंग का बड़ा हिस्सा गिर चुका है, वहीं कई जगहों से छत तक दिखाई दे रही है।

फर्श टूटा हुआ है, दीवारों का प्लास्टर उखड़ चुका है और चारों तरफ गंदगी का आलम है। हालत ऐसी है कि यहां आने वाले आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराने वाला पीडब्ल्यूडी विभाग अपने ही रेस्ट हाउस के टॉयलेट की मरम्मत कब कराएगा? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस बदहाल व्यवस्था पर कब संज्ञान लेते हैं।
