बदायूं की सुप्रसिद्ध दरगाह छोटे सरकार कहीं न बन जाये अखाड़ा, दरगाह में जबरन दुकान चलाकर अवैध वसूली का मामला पहुंचा कोर्ट, रिपोर्ट दर्ज.

स्क्रिप्ट बदायूं

एम. आरिफ़ खान

मोबाइल -9997654490

*स्लग*- बदायूं की सुप्रसिद्ध दरगाह छोटे सरकार कहीं न बन जाये अखाड़ा, दरगाह में जबरन दुकान चलाकर अवैध वसूली का मामला पहुंचा कोर्ट, रिपोर्ट दर्ज.!

*एंकर*- यूपी के बदायूं की सुप्रसिद्ध दरगाह परिसर में अवैध रूप से संचालित दुकान को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये हैँ ! पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैँ.!

– दरगाह के पीरजियों के बर्चस्व को लेकर छिड़ी जंग सड़क से शुरू होकर कोर्ट कचहरी तक पहुँच गई जिसे लेकर एक दूसरे में खींचतान मची है! सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कामग्रान निवासी पीरजी मुशीर उद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में पांच लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए हमलावर होने की बात कही है ! आरोप है की नामजद आरोपी दरगाह में बिना अनुमति के दबँगई के बल पर दुकान संचालित कर अवैध वसूली कर रहे हैँ ! जिसकी शिकायत उन्हीने सदर कोतवाली में की और एसएसपी से भी गुहार लगाई मगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की, जिसके बाद उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी ! कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली में पांच को नामजद व चार पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.! पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *