सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर 71वीं वाहिनी ने आयोजित की एकता दौड़, वॉकथॉन और बाइक रैली

राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसबी जवानों ने ली देश की एकता और सुरक्षा की शपथ

 

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर 71वीं वाहिनी ने आयोजित की एकता दौड़, वॉकथॉन और बाइक रैली

 

श्यामल प्रतीक | रक्सौल अनुमंडल रिपोर्टर

 

मोतिहारी- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को सशस्त्र सीमा बल की 71वीं वाहिनी, मोतिहारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय से लेकर सभी बाह्य सीमा चौकियों तक अधिकारियों और बलकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

बल मुख्यालय के निर्देशानुसार कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वाहिनी मुख्यालय तथा सभी बाह्य सीमा चौकियों पर राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। इस दौरान देश की एकता और संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में वाहिनी के कार्यक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ‘रन फॉर यूनिटी’ यानी एकता दौड़, वॉकथॉन और बाइक रैली भी निकाली गई। इन गतिविधियों में अधिकारियों एवं बलकर्मियों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया।

सीमा क्षेत्र में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरदार पटेल की जयंती को देश की एकता और अखंडता के प्रति संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *