ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर द्वारा इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित

विनोद कुमार पाण्डेय

एम सी बी छत्तीसगढ़

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर द्वारा इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित

 

कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों को किया नमन, राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान को किया याद

मनेंद्रगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर द्वारा भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं लौह महिला स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी पुष्प वाटिका, झगराखांड में माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की प्रगति में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया गया।

इस दौरान अपने वक्तव्य में झगराखांड मंडल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका साहस, दृढ़ संकल्प और देशहित में लिए गए निर्णय सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता छोटे लाल वर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। उन्होंने देश को मजबूत बनाने और आम जनता के हितों के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण सदैव याद किया जाएगा।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेंद्र खैरवार ने कहा कि इन दोनों महान विभूतियों का जीवन हमें देश के प्रति समर्पण, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

जिला कांग्रेस महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने देश की मजबूती, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं सरदार पटेल जी ने राष्ट्रीय एकता की जो मजबूत नींव रखी, वह हमेशा देश को एक सूत्र में बांधने का संदेश देती रहेगी।

 

नगर पंचायत झगराखांड की नेता प्रतिपक्ष हेमलता ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का दृढ़ नेतृत्व और सरदार पटेल जी की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और देश की सेवा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

 

 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेसी छोटेलाल वर्मा, जिला कांग्रेस महामंत्री पूनम सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी ज्ञानेंद्र सिंह, रामगोपाल यादव, नगर पंचायत झगराखांड की नेता प्रतिपक्ष हेमलता, कोमलकांत, अनीता खैरवार, योगेंद्र खैरवार, राकेश यादव, राजकुमार यादव, मोहम्मद सफी, विनोद जांगड़े, बबिता यादव, सिताकली, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद शाहिद, सिन्हा जी, शंकर प्रजापति, खुनेश्वर, कृष्णा चौधरी एवं गौतम सहित जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, NSUI, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *