MR. & MS. इंडिया ऑफिसियल 2026 एवं फ़ॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक का भव्य आयोजन

देहरादून से संवाददाता सागर की रिपोर्ट

 

MR. & MS. इंडिया ऑफिसियल 2026 एवं फ़ॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक का भव्य आयोजन

 

देहरादून, होटल पर्ल एवेन्यू: MR. & MS. इंडिया ऑफिसियल 2026 एवं फ़ॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक सीजन का भव्य आयोजन फैशन, ग्लैमर, टैलेंट और आत्मविश्वास से भरपूर रहा। कार्यक्रम का आयोजन सोनम शाह एवं शेखर चौधरी ने किया, जबकि को-ऑर्गेनाइजर वीर रहे। कार्यक्रम की प्रोडक्शन व्यवस्था URS प्लानर द्वारा संभाली गई। MR. कैटेगरी में नितिन ठाकुर (शांसपुर, देहरादून), रोशन राणा (सहारनपुर) और शाकिर (मुजफ्फरनगर) ने शानदार रैंप वॉक, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के दम पर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं MS. कैटेगरी में मनीषा कुमारी (देहरादून) और यशवी चौधरी (रुड़की) विजेता रहीं। Mr. India Kid विनर का खिताब डिवीक चौधरी ने जीता। कार्यक्रम में शेला बिलाल एवं बिरजू बरनवाल सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूद रहे, जबकि रक्षिमा तोमर ने सेलिब्रिटी जूरी मेंबर की भूमिका निभाई। समारोह में फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शामिल हुए। आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को कुल 50 अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में शर्मा शेख, निशान्त, राष्ट्र, कोमल थापा और माहि सहित पूरी मैनेजमेंट टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *