पिता की हत्या के मामले में एक वर्ष से फरार ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार कुल्हाड़ी बरामद

इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर

पिता की हत्या के मामले में एक वर्ष से फरार ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार कुल्हाड़ी बरामद

अम्बेडकरनगर, 29 सितंबर 2026। जैतपुर थाना पुलिस ने पिता की हत्या के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई जा रही कुल्हाड़ी भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओमकार (23) पुत्र स्व. रामस्वरूप निवासी ग्राम मुस्कुराई थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना जैतपुर में मु0अ0सं0 199/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।पुलिस के मुताबिक 5 सितंबर 2025 को मृतक के पुत्र विपिन ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने पिता की हत्या किए जाने की तहरीर दी थी। विवेचना के दौरान ओमकार का नाम सामने आया। इसके बाद से वह फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अभियुक्त ने संपत्ति को लेकर पिता से विवाद होने की बात बताई। उसके कथन के अनुसार, पिता संपत्ति बेचने तथा बड़ी बहन को भी हिस्सा देने की बात करते थे जिसको लेकर घर में विवाद होता था। पुलिस के अनुसार इसी विवाद के दौरान उसने कुल्हाड़ी से अपने पिता पर हमला किया और बाद में फरार हो गया।जैतपुर पुलिस ने 29 सितंबर 2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। एक कुल्हाड़ी जिसे पुलिस ने आलाकत्ल बताया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह उपनिरीक्षक अजय सरोज हेड कांस्टेबल बृजेश यादव तथा कांस्टेबल सौरभ पटेल रामईश्वर यादव मोनू चौधरी शुभम सिंह और सुनील मौर्या मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *