TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय लापरवाह PSI से मिसफायर: लोरी चालक घायल
सूरत के कापोड्रा पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय अचानक मिसफायर होने की घटना सामने आई है। रिवॉल्वर से चली गोली टेबल पर रखे पानी के बड़े जार से को भेदते हुए वहां मौजूद लोरी चालक अरविंद पटेल के पेट में लगी। हादसे के बाद पुलिस चौकी में अफरा तफरी मच गई।
डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि कापोड्रा पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात पीएसआई पी.एस. मकवाना अपनी सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान रिवॉल्वर के चैंबर में मौजूद एक राउंड अचानक फायर हो गया।
गोली पहले टेबल पर रखे पानी के जग को भेदती हुई वहां मौजूद लोरी चालक के पेट में जा लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया ओर घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

हादसे के तुरंत बाद पीएसआई मकवाना खुद घायल को अपनी गाड़ी में बिठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। पुलिस के अनुसार, उपचार के बाद घायल अरविंद पटेल की हालत खतरे से बाहर बताई गई।
