मारपीट के मामले में दो वारंटी गिरफ्तार पेशी न पहुंचने पर पुलिस ने जेल भेजा।
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में गैर-जमानती वारंट जारी था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में रितेश पुत्र रामबालक निवासी मिर्जापुर टपरिया तथा हरिश्चंद्र पुत्र गयारी निवासी रत्तेपुरवा मजरा कुतवापुर, थाना मल्लावां शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज है। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय में उपस्थित न होने पर अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए थे। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कोतवाली पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटियों का सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया न्यायलय ने दोनों वारंटियो को जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।
