कुशीनगर ब्यूरो मोहन वर्मा मोबाइल नं 9415304059
*कुशीनगर तरयासुजान थाना क्षेत्र चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, सरकारी पिस्टल बरामद*
कुशीनगर थाना तरयासुजान कुशीनगर मे वांछित चल रहे 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त आशु कुमार यादव पुत्र रामइकबाल यादव विन्दवलिया थाना कुचायकोट गोपालगंज बिहार को दिनांक 30.08.2026 को उ0नि0 विवेक अवस्थी टीम के द्वारा गिरफ्तार कर दाखिल किया गया था।

कुछ समय पश्चात अभियुक्त आशु कुमार यादव उपरोक्त के द्वारा पेट मे असहनीय दर्द होना बताये जाने पर तत्काल हवालात मर्दाना से निकालकर उ0नि0 रविकान्त सिंह व का0 रुपेश यादव की सुपुर्दी मे उपचार हेतु रवाना किया गया। उपचार हेतु ले जाते समय रास्ते में अभियुक्त द्वारा बहाना कर गाड़ी से उतरते हुए उ0नि0 रविकान्त सिंह का पिस्टल होलिस्टर से निकाल कर कॉक करते हुए तान दिया व भगाने लगा।
जिसकी सूचना पर थाना तरयासुजान, थाना तमकुहीराज व स्वाट की संयुक्त टीमों द्वारा झड़वा रेलवे अंडरपास के समीप घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था इस बीच अभियुक्त द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया।
जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिससे अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। मौके से एक पिस्टल 8 जिन्दा कारतूस ,1 खोखा कारतूस आदि बरामद किया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी/गिरफ्तार किया
*बाइट*
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा कुशीनगर
