TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
गुजरात के अमरेली सिटी पुलिस स्टेशन के एक साल से वांछित गुनेहगार को तापी LCB ओर पैरोल फर्लो स्क्वाड ने पकड़ा।
तापी जिले के पुलिस सुपरिटेंडेंट जे.एन. देसाई ने पुलिस कस्टडी से फरार और जिले में शरीर और संपत्ति से जुड़े अपराधों के लिए दर्ज वॉन्टेड आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का सुझाव दिया था।

सुझाव के बाद, तापी LCB, पी.आई बी.जी. रावल, पी.एस. आई, के.आर. पटेल के सीधे निर्देशों और गाइडेंस में, LCB तापी पैरोल और फर्लो स्क्वाड के पुलिस कर्मी जयेशभाई, हरपाल सिंह, अनिरुद्ध सिंह, लब्जीभाई, बृजराजसिंह विनोदभाई, रवींद्रभाई, राजेश कुमार और राजूभाई उच्छल पुलिस स्टेशन इलाके में पेट्रोलिंग पर थे।
इसी बीच, मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस टीम ने मिलकर उच्छल पुलिस थाना क्षेत्रमें मिटकोट गांव नजदीक आयी शिहोरी होटल के पांससे वॉन्टेड आरोपी विशाल जुगल किशोर त्रिवेदी, उम्र.38, जो अभी वासंदा, कृष्णकुज सोसायटी, जिला, नवसारी में रहता है, असल रहे,क्वार्टर नंबर 13, स्वामी विवेकानंद स्कूल के सामने, SBS कॉलोनी छाया, पोरबंदर में रहता था, उनके खिलाफ इंडियन पीनल कोड 2023 की धारा-317(2), 317(4) और IT एक्ट की धारा-66(C), 66(D) के तहत गुनाहों में फरार था उनकी शुरुआती पूछताछ में, उसने अमरेली सिटी पुलिस स्टेशन का वॉन्टेड आरोपी होने की बात कबूल करने पर LCB पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया और धारा-35(1) के तहत कार्रवाई की गई और आगे की कार्रवाई के लिए उच्छल पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।
