15 हजार की रिश्वत लेते एएसआई ट्रैप, 35 हजार पहले लिए, 30 हजार की और थी डिमांड

संवाददाता…

हितेश कुमार जोशी

 

हैडलाइन…

15 हजार की रिश्वत लेते एएसआई ट्रैप, 35 हजार पहले लिए, 30 हजार की और थी डिमांड

 

कोटा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा की टीम ने बुधवार को रिश्वत के मामले में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रविंद्र यादव को गिरफ्तार किया. आरोपी भीमगंज मंडी में तैनात था और परिवादी से 15 हजार की घूस लेते ट्रैप किया गया. परिवादी और उसके माता-पिता का मारपीट के मामले में से नाम निकालने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी. आरोपी ने रिश्वत की राशि भी न्यायालय परिसर के बाहर ली थी. जहां से एसीबी की टीम ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आरोपी परिवादी से पहले 35000 रुपए वसूल चुका है. जबकि वर्तमान में वह 30000 रुपए की डिमांड कर रहा था. उसने कुल 65000 रुपए रिश्वत की मांग की थी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा की इंस्पेक्टर चंद्रकंवर ने बताया कि भीमगंज मंडी थाने में सितंबर महीने में एक मारपीट का प्रकरण दर्ज हुआ था. जिसमें परिवादी और उसकी माता-पिता भी आरोपी थे. इस मामले में परिवादी और उसके माता-पिता का नाम जांच में निकालने के लिए असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रविन्द्र यादव रिश्वत मांग रहे थे. इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को परिवाद मिला था. जिसमें परिवादी ने बताया कि उससे 35000 पहले लिए जा चुके हैं. जबकि 30 हजार रुपए की डिमांड और की जा रही है राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत लेते व्यक्ति को पकड़ा, सीजीएसटी अधीक्षक डिटेन और दलाल गिरफ्तार मामले के सत्यापन में रिश्वत मांगने की बात सामने आ गई थी. इसके बाद टीम ने बुधवार को ट्रैप कार्रवाई का आयोजन किया था. जिसमें आरोपी रविंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. मौके पर कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में फिलहाल किसी अन्य की संलिप्तता सामने नहीं आई है. मामले में आरोपी के बोरखेड़ा थाना इलाके के अर्जुनपुरा गांव में घर पर भी तलाश की जा रही है. जहां पर टीम को तलाशी के लिए भेजा गया है. आरोपी ने खेतों के बीच में ही मकान बनाया हुआ है. साथ ही वह बीते लंबे समय से कोटा में ही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *