Etawah News: राष्ट्रीय पोषण माह के तहत रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित

Etawah News: राष्ट्रीय पोषण माह के तहत रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

 

जसवंतनगर। बाल विकास परियोजना जसवंतनगर में 9 वे राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गुरुवार को रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ इंचार्ज शगुनतला ने की। प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पौष्टिक एवं संतुलित आहार से तैयार विभिन्न व्यंजनों की रेसिपी प्रस्तुत की और पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में आईएस बी. महेश बाबू तथा एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल यादव ने भी उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषणयुक्त आहार बेहद जरूरी है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लोगों को संतुलित भोजन, स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा मिश्रा, रचना, पिंकी, ममता, अर्चना, रीता यादव, उर्मिला देवी, समाजसेविका मनोरमा यादव, विजय कुमारी समेत अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान पोषण माह के उद्देश्यों और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *