थाना रामगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पड़वा चोरी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल

थाना रामगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पड़वा चोरी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल

थाना रामगांव क्षेत्र के अंतर्गत मेटुकहा चौकी प्रभारी नंद किशोर सिंह और उनकी पुलिस टीम ने मवेशी (पड़वा) चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए 1 अदद पड़वा के संबंध में विधिक कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इस संबंध में मु०अ०सं० 359/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a) धारा 317(2)अंतर्गत मामला पंजीकृत कर तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के उपरांत जेल भेज दिया गया है।

 

अभियुक्तगण:

1-जितेंद्र कुमार शुक्ला पुत्र कृष्ण कुमार शुक्ला (निवासी: ग्राम चेतरा, थाना कोतवाली देहात, बहराइच)

 

2- बबलू सोनकर पुत्र राधेश्याम सोनकर (निवासी: मटेरिया दाखिला नरहरगोड़ा, थाना रामगांव, बहराइच)

 

3- मुशर्रफ पुत्र मोगरे (निवासी: जोलाहन पुरवा, दाखिला नरहरगोड़ा, थाना रामगांव, बहराइच)

रिपोर्ट शिवकुमार वर्मा ब्यूरो चीफ बहराइच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *