छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो गांजा और पिस्टल जब्त, सात आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन/छिंदवाड़ा/डिवीजन हेड पंकज पाल।

 

छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो गांजा और पिस्टल जब्त, सात आरोपी गिरफ्तार

 

एसपी अजय पांडे के निर्देश पर कुंडीपुरा, अमरवाड़ा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

 

छिंदवाड़ा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छिंदवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी अजय पांडे के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलोग्राम अवैध गांजा, एक पिस्टल और 24 हजार 90 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में कुंडीपुरा थाना पुलिस, अमरवाड़ा पुलिस और साइबर सेल की टीम शामिल रही। संदिग्ध वाहनों की तलाशी के दौरान मादक पदार्थ बरामद किया गया। गांजा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक अशोक लीलैंड ट्रक और एक टाटा सफारी वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के बाद अब पुलिस आरोपियों से गांजे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस का फोकस इस नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन तक पहुंचने पर है। जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य संदिग्धों और तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *