मल्लावां ब्लॉक की ग्राम सभा शाहपुर गंगा गौशाला में मृत गायों के शवों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ।
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
शाहपुर गंगा गौशाला का वीडियो देखने के बाद ब्लॉक प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मृत गायों को दफन वाया
मिली जानकारी कि शाहपुर गंगा ग्राम सभा की इस गौशाला में150 गौ वंशों से ज्यादा मौजूद हैं।
आरोप लगाया गया कि लापरवाही के कारण कई गौ वंशों की मौते हुई, है जिसके बाद लोगों ने मृत गायों का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद ब्लॉक प्रशासनिक अधिकारीयों ने मौके पर पहुंच कर शवों को । जेसीबी से दफन वाया।
ग्रामीणों में आरोप लगाया कि गौशाला में गायों की देखभाल अच्छी तरह से नहीं की जा रही है उन्होने बताया कि गायों को समय पर चारा पानी तथा उपचार समय पर नहीं किया जा रहा है जबकि सरकार गौशालाओं के
लिए नियमित रूप से धनराशि मुहैया कराती है। वहीं पशु चिकित्साकों पर आरोप लगाया कि डॉक्टर नियमित तरह से बीमार पशुओं को देखने नहीं आता है
मौके पर पहुंचे एडिओ पंचायत नीरज कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है मैं भी तत्काल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई है मृत पड़ी गौ वंशों को दफनाया गया है।
