रिपोर्टर हनु नायक
स्थान बालोद
थाना सनौद क्षेत्रांतर्गत आरोपी मयंक जैन उर्फ दीपक अग्रवाल द्वारा किसानो का धान खरीदी बाजार रेट से अधिक रेट का रकम देने का झुठा आश्वासन देकर पैसा हडपने के नियत से धोखाधडी कर किसानो का रबी फसल का धान खरीदी का कुल रकम 21,37,745 का धोखाधडी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार, कर भेजे गये जेल।
—000—
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री किरण चव्हाण एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान चन्द्रकांत गवर्ना के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदया गुरूर श्रीमति माया शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सनौद सोनसिंह सोरी के नेतृत्व में थाना सनौद क्षेत्रांतर्गत आरोपी मयंक जैन उर्फ दीपक अग्रवाल द्वारा किसानो का धान खरीदी बाजार रेट से अधिक रेट का रकम देने का झुठा आश्वासन देकर पैसा हडपने के नियत से धोखाधडी कर किसानो का रबी फसल का धान खरीदी का कुल रकम 21,37,745 का धोखाधडी करने 01 आरोपी गिरफ्तार, कर भेजे गये जेल।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, प्रार्थीगणो से आरोपी द्वारा जानबूझकर प्रार्थीगण के रकम को हड़पने के नियत से झूठा आश्वासन धोखा धड़ी कर धान खरीदा गया हैए इस प्रकार अनावेदक दीपक अग्रवाल उर्फ मयंक जैन द्वारा हम प्रार्थीगण का रबी फसल का धान खरीदी कर खरीदी रकम का भुगतान नहीं कर हम प्रार्थीगण के साथ धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थीगण का लिखित रिपोर्ट ;थ्प्त्द्ध दर्ज कर पीड़ित किसानो के साथ आरोपी दीपक अग्रवाल उर्फ मयंक जैन द्वारा किसानों का रबी फसल धान खरीदी का रकम कुल 21ए37ए745 रू0 भुगतान न कर धोखाधड़ी करने अपराध धारा सदर का पाये जाने से थाना सनौद में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 80/2026 धारा 318(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया है। विवेचना दौरान आरोपी दीपक अग्रवाल उर्फ मयंक जैन उम्र 31 साल निवासी ंनांहदा के निवास स्थान जाकर पता किया जो घर पर नही मिलने से सायबर सेल बालोद से तकनीकी मदद एवं थाना पुलिस की मुखबीर की सहायता से पता चला कि आरोपी किराये के मकान एवं किराये के दुकान महालक्ष्मी वस्त्रालय के नाम से कपड़ा दुकान संचालित कर रहा था। उक्त पते के आधार पर नगर पंचायत घुमका जिला राजनांदगांव में पाये जाने से तत्काल टीम रवाना होकर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। जिसे थाना सनौद जिला बालोद लाकर पूछताछ किया गया जो आरोपी ग्राम बोहारा, डोटोपार, अरकार, में किसानो का बाजार रेट से अधिक रेट में धान खरीदने का अलग-अलग 19 किसानो को प्रलोभन देकर गर्मी फसल का धान खरीदकर 01-02 दिन पैसे देने का झुठे अश्वासन देकर अलग किसानो का कुल 21,37,745/-रू धान खरीदी का प्रलोभन देकर किसानो के धान खरीदी का बिक्री पैसा नही देकर धोखाधड़ी किया गया था। आरोपी मंयक जैन ग्राम घुमका जिला-राजनंादगांव(छ.ग.) में विगत 02 महीने से किराये के मकान में रहकर अपनी नाम तथा पता को बदलकर-बदलकर महालक्ष्मी वस्त्रालय कपड़ दुकान संचालित कर पुलिस से लुक-छिप रहा था। उक्त आरोपी का पतासाजी में तकनीकी सहायता एवं मुखबीर के माध्यम से पता ग्राम घुमका जिला-राजनादंगांव(छ.ग.) में निवासरत की जानकारी प्राप्त होने पर टीम द्वारा दबीश देकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुआ। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करना पाये ंजाने से आरोपी मयंक जैन उर्फ दीपक अग्रवाल पिता सूशील ंजैन उम्र 32 साल ग्रांम नांहदा थाना देवरी जिला बालोद को आज ंदिनांक 21.09.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बालोद के समक्ष पेश किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
सराहनीय कार्यः- थाना सनौद- निरीक्षक सोनसिंह सोरी, आरक्षक, गौकरण यादव, आरक्षक दमन वर्मा, सायबर सेल सेः- प्र.आर.590 रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक गुलझारी साहू।
