देश प्रदेश की बड़ी खबरें……

देश प्रदेश की बड़ी खबरें……

 

➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले लोग मामूली घटनाओं को बड़ा बनाना चाहते हैं। ऐसे में जनपदों में हर छोटी से छोटी घटना पर जिलाधिकारी व एसपी स्वयं नजर रखें। तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की सुनवाई करें और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई कर मामलों का पटाक्षेप कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि छोटी-छोटी घटनाओं में भी उदासीनता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

हर पीड़ित से मिले सीएम, समयबद्ध निस्तारण का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ‘जनता दर्शन’ में कुर्सियों पर बैठे हर पीड़ित से मिले। उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री ने प्रशासन, पुलिस, राजस्व, विद्युत आदि से जुड़ी शिकायतों का प्रार्थना पत्र लेते हुए कहा कि सरकार साढ़े 9 वर्ष से बिना भेदभाव हर पीड़ित की उचित समस्या का समाधान करा रही है। अधिकारी संवेदनशील होकर जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं, मरीजों के इलाज की व्यवस्था कराएं और भूमाफिया/दबंगों पर कठोरतम कार्रवाई करें।

पुलिस से संबंधित शिकायतों पर हुए सख्त

सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष पुलिस व राजस्व से जुड़ीं शिकायतें अधिक रहीं। इस पर मुख्यमंत्री सख्त हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी स्तर के अधिकारी नियमित रूप से जनसमस्याओं का जनपदों में निराकरण कराएं। यदि किसी मातहत द्वारा लापरवाही की शिकायत मिले तो उस पर भी कार्रवाई करें। सीएम ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

बच्चे से पूछा- कैसे हो, कहां पढ़ते हो

‘जनता दर्शन’ में मां के साथ आए नन्हे बच्चे से मुख्यमंत्री ने हालचाल पूछा। फिर पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उसकी तरफ चॉकलेट बढ़ाई तो उसने झट से चॉकलेट ले ली। फिर सीएम ने चॉकलेट वापस मांगी तो बच्चे ने मना कर दिया। इस पर पूरा हॉल खिलखिला उठा। मुख्यमंत्री ने सुखद भविष्य का आशीर्वाद देते हुए बच्चे से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा।

 

➡️लखनऊ—उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती, UPITS को लेकर सीएम योगी ने किया आह्वान, 25 से 29 सितंबर तक होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजन, 2023 में शुरू हुआ था यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, यूपी के उत्पादों को वैश्विक मंच देने की पहल, रोजगार सृजन पहली प्राथमिकता थी- सीएम योगी, ODOP, MSME से 4 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित, ODOP की सफलता से प्रेरित होकर शुरू हुई ODOC पहल, UP की निर्यात में 2 लाख करोड़ से अधिक की भागीदारी, यूपी की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना प्रदेश- मुख्यमंत्री, निवेश का लक्ष्य 15 लाख करोड़ के पार- सीएम योगी, देश-विदेश से यूपी में निवेश की इच्छा- मुख्यमंत्री योगी, निवेश बढ़ने से रोजगार के नए अवसर बनते हैं- मुख्यमंत्री, युवाओं को निवेश बढ़ने का सीधा लाभ मिलता- मुख्यमंत्री, युवाओं से ट्रेड शो का लाभ लेने की अपील की

 

➡️➡️अब तक के खास समाचार पार्ट 2 ➡️➡️

 

➡️लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के PDA रथ पर मायावती नाराज, रथ पर सवाल उठाते कहा, लाल कम भगवा ज्यादा, रथ में सपा का लाल रंग कम- मायावती, भाजपा-RSS का भगवा रंग नजर आ रहा- माया, माया का सवाल क्या वोटों के स्वार्थ में रंग बदला या मुस्लिम वोट मिलने का भरोसा उठा?- मायावती, PDA का असली मतलब स्पष्ट करें- मायावती, सपा का PD कभी पिछड़ा-दलित तो कभी पंडित- माया, मुस्लिम-ब्राह्मण समाज का रुख बसपा की ओर- माया, मायावती ने बसपा को सर्वसमाज का विकल्प बताया

 

➡️लखनऊ — गोमती नगर में 15 साल पहले चोरी का मामला, कोर्ट ने गोमतीनगर इंस्पेक्टर से मांगा जवाब, बरामद माल कोर्ट में पेश न करने पर कोर्ट नाराज, पुलिस कार्यप्रणाली पर प्रशासनिक नियंत्रण की कमी- कोर्ट, मालखाने का प्रभार न दिए जाने को गंभीर खामी माना, मालखाना मोहर्रिर के प्रभार न देने से केस प्रभावित, DCP पूर्वी से ऐसे प्रभावित केस की आख्या भी मांगी

 

➡️लखनऊ — विवेक तिवारी हत्याकांड में आज सजा का ऐलान, जिला एवं सत्र न्यायालय सुनाएगी सजा, बर्खास्त सिपाही प्रशांत को सुनाई जाएगी सजा, पहले कोर्ट ने प्रशांत को दोषी ठहराया था, गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया था, साथी सिपाही संदीप कुमार को बरी किया।

 

➡️लखनऊ — KGMU में इंटर्न नर्सिंग छात्रा की मौत पर हंगामा, द्वितीय वर्ष की छात्रा दिव्यांशी यादव की मौत, डेंगू से बीमार छात्रा को छुट्टी न देने का आरोप, बीमारी में काम करने के कारण मौत का आरोप, KGMU नर्सिंग प्रशासन के खिलाफ छात्र धरने पर बैठे।

 

➡️लखनऊ — ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, सपा की बैठक में कुश्ती हो गई- ओपी राजभर, PDA मतलब पैसा, दबंगई और आपसी लड़ाई- राजभर, सपा में अनुशासन का हाल एक जैसा है- राजभर, जीतना है तो प्रदेश इकाई भंग करिए- राजभर, अखिलेश के सामने भिड़ गए सपा नेता- राजभर, अखिलेश को बैठक छोड़कर जाना पड़ा- राजभर, ‘एटा-कासगंज यूनिट भंग करने की नौबत आई’

 

➡️लखनऊ — EMI के लिए खून निकालने का मामला, 25 हजार इनामी शुभम सिंह गिरफ्तार, EMI के लिए युवक का अपहरण किया था, युवक का शुभम ने जबरन खून निकलवाया था, लखनऊ की निगोहा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

➡️प्रयागराज — IAS रणवीर प्रसाद को लेकर हाईकोर्ट का आदेश, अवमानना की कार्यवाही दर्ज करने का आदेश दिया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद, आदेश का पालन नहीं करने पर हाईकोर्ट का आदेश, निर्धारित समय के भीतर मध्यस्थता शुरू नहीं की, मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं है कहने का भी आरोप, रणवीर प्रसाद ने सरकारी आदेशों का हवाला दिया था, जस्टिस जेजे मुनीर, जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला का आदेश, मध्यस्थता शुरू करने, 4 माह में पूरा करने का आदेश था

 

➡️ प्रतापगढ़ — प्रसव के बाद महिला की हुई मौत, महिला की मौत पर परिजनों का आरोप, हॉस्पिटल पर लापरवाही का लगाया आरोप, ब्लीडिंग होने पर डॉक्टरों ने किया था रेफर, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया, रानीगंज थाना के पार्थ हॉस्पिटल का मामला

 

➡️बस्ती — बंद फर्जी मदरसे में त्योहार मनाने पर विवाद, त्योहार मनाने की जिद पर दूसरा मुस्लिम पक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी ने मदरसा बंद कराया था, समाज विरोधी गतिविधियों पर हुई थी शिकायत, लालगंज थाना क्षेत्र के बजहा गांव का मामला

 

➡️झांसी — झांसी में हत्या और ड्रग्स तस्करी पर कार्रवाई, प्रेमनगर पुलिस ने 4 आरोपियों को किया अरेस्ट, 16 सितंबर को परवेज अली की हत्या हुई थी, मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की थी, विवेचना के दौरान 4 नए नाम सामने आए, पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की, शुभम, फरहान, अफाक, अभिषेक गिरफ्तार, अब तक कुल 12 आरोपी गिरफ्तार

 

➡️रायबरेली — होमगार्ड भर्ती के फिजिकल में बिगड़ी तबीयत, रनिंग के दौरान गिरीं कई महिला अभ्यर्थी, जिला अस्पताल में करवाया गया एडमिट, रायबरेली में आज 1050 की होनी है रनिंग, PAC कैंपस में होमगार्ड भर्ती की रनिंग जारी

 

➡️प्रयागराज ।CJP के स्कूल अभियान के बीच FIR का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट में FIR को दी गई है चुनौती, हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई आज, फर्रुखाबाद में वीडियो बनाने पर दर्ज हुई थी FIR, सरकारी प्राथमिक विद्यालय का वीडियो बनाया था, CJP कोऑर्डिनेटर गौरव भारती पर दर्ज हुई थी FIR

 

➡️बदायूं । 6 से अधिक निजी नलकूपों से केबल चोरी, निजी नलकूपों पर चोरी से किसानों में रोष, ग्रामीणों का आरोप पुलिस नहीं करती रिपोर्ट दर्ज, तार चोरी होने से किसानों की सिंचाई ठप, करियामई, छिबऊ कला, धरमपुर, गंदरौली गांव से चोरी, उघैती थाना क्षेत्र का मामला

 

➡️अयोध्या — राम धन गबन के आरोपियों की बेल पर सुनवाई आज, रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला की अर्जी, तीनों की जमानत अर्जी पर एंटी करप्शन कोर्ट में सुनवाई, अन्य आरोपियों की जमानत पर सुनवाई कल और परसों

 

➡️प्रयागराज — इलाहाबाद HC बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर याचिका, इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई आज, बार एसोसिएशन चुनाव में महिला आरक्षण देने की मांग, अधिवक्ता कुमारी अपराजिता सिंह ने दाखिल की याचिका, हालांकि हाईकोर्ट बार का चुनाव 17 सितंबर को हो चुका है, सभी पदों पर 30 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की गई

 

➡️गाजियाबाद — 27 लाख रुपये के अमानक फूड सप्लीमेंट जब्त, मोदीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, जीएस फार्मब्यूटर परिसर में छापेमारी की गई, भारी मात्रा में संदिग्ध फूड सप्लीमेंट जब्त हुए, कई प्रोडक्ट के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं

 

➡️बरेली — नशे में ड्राइवर ने दौड़ाया अनियंत्रित ट्रक, बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 40 साल के व्यक्ति की मौत, कई घायल, बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर पार्क में घुसा, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया, चालक हिरासत में, किला थाना क्षेत्र के सत्यप्रकाश पार्क की घटना

 

➡️हरदोई — दोस्त को शराब पिलाई, कार से बांधकर घसीटा, एक किमी कार से घसीटा, मरा समझकर छोड़ा, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, आरोपी और अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज किया, पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया, शराब पीने के दौरान विवाद के बाद हैवानियत, हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र का मामला

 

➡️बदायूं — बिल्सी में नकली पोटाश बनाए जाने का मामला, कृषि विभाग के अधिकारियों ने की थी छापेमारी, 20 क्विंटल नमक और गेरू बरामद किया था, चार लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, कृषि विभाग ने सामान कब्जे में लिया, गोदाम सील, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही, बिल्सी के खेरी गांव में साईं राम मैरिज हॉल का मामला

 

➡️मेरठ — आज मेरठ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी, पंकज चौधरी भी साथ मौजूद रहेंगे, उत्तर प्रदेश के 2 दिवसीय दौरे पर नितिन नवीन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा, मेरठ में युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे नितिन, शक्ति केंद्र सम्मेलन को भी करेंगे संबोधित, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे नितिन नवीन, तीसरी बार सरकार बनाने की बनेगी रणनीति

 

➡️हरदोई — पति ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर, गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर, घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को गोली मारी, कुछ समय से आए दिन होता रहता था विवाद, बिलग्राम थाना के कोइलहा की घटना, पति फरार

 

➡️आगरा। बिजली विभाग-प्रशासन की टीम ने मारा छापा, 42 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए, घरों में चोरी की बिजली से AC-कूलर चलते मिले, विभाग ने 42 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, आरोपियों पर जुर्माने की कार्रवाई भी शुरू, थाना सैंया क्षेत्र के कई गांव में हुई छापेमारी

 

➡️मिर्जापुर — पंचायती राज विभाग के सेक्रेटरी मनोज बिंद पर आरोप, विकास कार्यों में ऑनलाइन कमीशन लेने का आरोप, बिना काम कराए भुगतान कर कमीशन लेने का आरोप, पहाड़ी ब्लॉक में तैनात है सेक्रेटरी मनोज बिंद

 

➡️बागपत — डबल मर्डर का आरोपी बाबा नरेशनाथ अरेस्ट, दो साथियों संग मिलकर किया था डबल मर्डर, दो लोगों की हत्या कर मंदिर में दबाया था शव, वारदात को अंजाम देकर पश्चिम बंगाल भाग गया, वारदात के 2 आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल, चांदीनगर थाना के लहचौड़ा गांव की थी घटना

 

➡️अमरोहा — मोहम्मद शमी ने की जयंत चौधरी से मुलाकात, मुलाकात से सियासी गलियारों में हलचल तेज, दिल्ली में RLD अध्यक्ष जयंत से मिले मो. शमी, शमी के राजनीति में आने की अटकलें हुईं तेज, अमरोहा के सहसपुर अलीनगर निवासी हैं शमी, अमरोहा सदर सीट RLD के खाते में जाने की हलचल

 

➡️देहरादून — स्वाइन फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी, CMO कार्यालय ने एडवाइजरी जारी की, बच्चों में स्वाइन फ्लू के केस बढ़ रहे हैं- CMO, लक्षण वाले बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील, CMO ने शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र, जरूरी होने पर मास्क पहनकर आएं- CMO, बड़ी गैदरिंग वाले आयोजन टालने के निर्देश, स्वाइन फ्लू के 78 एक्टिव और 2 मौतें

 

➡️दिल्ली — राम मंदिर ट्रस्ट मामले में SC में आज सुनवाई, रामधन गबन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई, 27 जुलाई को SC ने SIT का गठन किया था, SIT में फॉरेंसिक ऑडिटर शामिल किए गए थे, 18 सितंबर को सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट दाखिल, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई.

 

➡️लखनऊ—होटल में गीजर फटने से लगी आग, होटल कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, अमीनाबाद क्षेत्र के R K इंटरनेशनल होटल का मामला।

 

➡️बरेली — PRV-112 की गाड़ी से डीजल चोरी का मामला, डीजल चोरी कर पेट्रोल पंप पर बेचने का आरोप, डीजल चोरी का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद SSP का एक्शन, PRV पर तैनात हेड कांस्टेबल ब्रजेश सस्पेंड, कांस्टेबल मोंटी कुमार भी सस्पेंड, होमगार्ड मुकेश शर्मा पर भी कार्रवाई की तैयारी, कार्रवाई के लिए कमांडेंट को भेजा गया पत्र, शाही थाना क्षेत्र के दुनका चौकी का मामला

 

➡️बलरामपुर — मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग लड़की, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने लड़की को उतरने के लिए समझाया, कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को उतारा गया, गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम बौड़ियार कुढ़ऊ का मामला

 

➡️आगरा — मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़े, विवाद के दौरान दोनों तरफ से पथराव, गणेश प्रतिमा के पंडाल के पास पथराव, पुलिस ने मौके पर शुरू की जांच, मौके से 2 लोगों को हिरासत में लिया, सदर क्षेत्र के शहज़ादी मंडी का मामला

 

➡️रायबरेली — संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, कानपुर देहात का रहने वाला था मृतक जसवंत, शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर की घटना

 

➡️मेरठ— होमगार्ड भर्ती में 2 अभ्यर्थियों की मौत का मामला, गंभीर हालत में भर्ती तीसरे अभ्यर्थी की भी मौत, शामली के सचिन ने निजी अस्पताल में तोड़ा दम, होमगार्ड बनने की चाहत में खत्म हुईं 3 जिंदगियां, भर्ती के दौरान दौड़ते वक्त 2 की हुई थी मौत, तीसरे अभ्यर्थी की हालत भी दौड़ के दौरान बिगड़ी थी, फिजिकल टेस्ट के बंदोबस्त पर उठ रहे सवाल, कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जारी है होमगार्ड भर्ती

 

➡️मेरठ — सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण का मामला, मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट आज SC में पेश होगी, बड़े शोरूम्स के बाद छोटे घरों पर कार्रवाई की तैयारी, सेंट्रल मार्केट में महिलाओं का 171 दिनों से धरना जारी, बिना मानचित्र वाले निर्माण ध्वस्त किए गए, सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण पर कार्रवाई

 

➡️मेरठ — BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज मेरठ दौरा, मुख्यमंत्री योगी नितिन नवीन का करेंगे स्वागत, नितिन नवीन के साथ सीएम योगी का कार्यक्रम, विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं संग मंथन, सुभारती विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम, शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में करेंगे शिरकत, कई संगठनों के साथ बैठक करेंगे नितिन नवीन, आज और कल मेरठ-सहारनपुर में कार्यक्रम, मेरठ-सहारनपुर में नवीन और योगी का कार्यक्रम

 

➡️झांसी — पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया, पुलिस ने शरीफ खान को हरिजन कॉलोनी से पकड़ा, अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से NBW जारी था

 

➡️रायबरेली — युवक ने दूसरे युवक को चप्पलों से पीटा, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस, शहर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा मामला

 

➡️बहराइच — रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक, तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत, खड़ंजे से होते हुए जंगल की ओर गया तेंदुआ, तेंदुए की चहलकदमी CCTV में कैद, सुजौली क्षेत्र के मटेही गांव का मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *