दुर्ग में ‘श्रवण कुमार वृद्ध सम्मान कार्यक्रम’ आयोजित, दिव्यांग बच्चों की संगीतमय प्रस्तुतियों के बीच सैकड़ों बुजुर्गों का हुआ सम्मान

*दुर्ग में ‘श्रवण कुमार वृद्ध सम्मान कार्यक्रम’ आयोजित, दिव्यांग बच्चों की संगीतमय प्रस्तुतियों के बीच सैकड़ों बुजुर्गों का हुआ सम्मान*

दुर्ग (छत्तीसगढ़):

युवा पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति (छ.ग.) के प्रदेश अध्यक्ष हनु नायक के नेतृत्व एवं संयोजन में विवेकानंद भवन, दुर्ग में भव्य ‘श्रवण कुमार वृद्ध सम्मान कार्यक्रम’ का आयोजन संपन्न हुआ। इस गरिमामयी समारोह में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक, पत्रकार और गणमान्य जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नेत्रहीन एवं दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक व संगीतमय प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों के सुरीले गीतों ने सभागार में मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह के दौरान पुलगांव (दुर्ग) तथा आस्था संस्थान से आए सैकड़ों वृद्ध एवं बुजुर्ग जनों का वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा पूरे आदर व सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बुजुर्गों के अनुभव और समाज में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज की धरोहर बताया।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हनु नायक ने बताया कि बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव और सम्मान की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी वरिष्ठ पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *