पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने गृह मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन: बेमेतरा और बालोद की गंभीर घटनाओं की त्वरित जांच व नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग

स्थान बालोद

रिपोर्टर हनु नायक

 

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने गृह मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन: बेमेतरा और बालोद की गंभीर घटनाओं की त्वरित जांच व नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग

बालोद (छत्तीसगढ़), 06 अक्टूबर 2026:

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (युवा), जिला बालोद द्वारा दुर्ग रेंज के अंतर्गत बेमेतरा एवं बालोद जिले में हाल ही में घटी गंभीर घटनाओं, बढ़ती असुरक्षा और अवैध नशे के कारोबार को लेकर माननीय गृह मंत्री श्रीमान विजय शर्मा जी के नाम पुलिस अधीक्षक, बालोद (छत्तीसगढ़) को एक ज्ञापन सौंपा गया।

समिति ने क्षेत्र में पनप रहे आक्रोश और असुरक्षा के माहौल पर चिंता व्यक्त करते हुए निम्नलिखित प्रमुख मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है:

बेमेतरा में गायों की संदिग्ध मृत्यु: बेमेतरा साजा दाढ़ी क्षेत्र में लगभग 22 गायों की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मृत्यु के मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

बालोद में मूर्ति तोड़फोड़ मामला: बालोद के पार्रास में 5 अक्टूबर 2026 को देशपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर में हुई मूर्ति तोड़फोड़ के असामाजिक तत्वों व आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की जाए।

मासूम बच्ची पर कथित एसिड अटैक: बालोद में पुलिस परिवार की मासूम बच्ची पर हुए कथित एसिड अटैक के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

अवैध नशे के कारोबार पर रोक: गुण्डरदेही बस स्टैंड के पीछे कथित रूप से संचालित गांजा और अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल कार्रवाई कर संबंधित ठिकानों की जांच व निगरानी की जाए।

समिति की मांग:

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने मांग की है कि उक्त सभी संवेदनशील मामलों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों की तत्काल पहचान व गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही गुण्डरदेही में अवैध गांजा व शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने तथा संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे व निगरानी व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की गई है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति के जिला अध्यक्ष (युवा) रितेश कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष (युवा) सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *