स्वतंत्रता दिवस पर भी प्रधानाध्यापक नदारद सहायक शिक्षक ने किया ध्वजारोहण विभागीय कार्रवाई के संकेत

इसरार अहमद जिला संवाददाता

 

स्वतंत्रता दिवस पर भी प्रधानाध्यापक नदारद सहायक शिक्षक ने किया ध्वजारोहण विभागीय कार्रवाई के संकेत

 

अम्बेडकरनगर। खण्ड शिक्षा क्षेत्र भियांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाखा में प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार तिवारी की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी प्रधानाध्यापक समय से विद्यालय नहीं पहुंचे जिसके बाद विद्यालय में सहायक शिक्षक एवं अन्य शिक्षकों ने छात्र- छात्राओं के साथ ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।बताया जा रहा है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक की नियमित उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ छात्र- छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक कभी-कभी विद्यालय आते हैं हस्ताक्षर करने के बाद चले जाते हैं और कई-कई दिनों बाद विद्यालय पहुंचते हैं।मामले को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि प्रधानाध्यापक से आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उनके द्वारा कोई संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जा सका।उन्होंने कहा कि मामले में जल्द ही विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति ने विद्यालय की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *