अध्यक्ष के.एस.द्विवेदी की सख्त निगरानी में अधिनायक अनुदेशक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,निष्पक्षता व पारदर्शिता की मिसाल बना आयोग
•15 जिलों के 227 केंद्रों पर बायोमेट्रिक,जैमर और CCTV की कड़ी सुरक्षा में 122 पदों के लिए हुई परीक्षा,
•मुकेश कुमार-स्टेट हेड-बिहार झारखंड
पटना(बिहार)।बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अध्यक्ष के.एस.द्विवेदी के कुशल नेतृत्व, निष्पक्षता और सख्त प्रशासनिक व्यवस्था के बीच बुधवार को ‘अधिनायक अनुदेशक'(बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग)के 122 पदों के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गई।गौरतलब हैं कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अध्यक्ष के.एस.द्विवेदी अपनी कर्तव्यनिष्ठ,ईमानदार और बेदाग छवि के लिए जाने जाते हैं।उनके कार्यकाल में आयोग द्वारा जारी की जा रही विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं में पूरी पारदर्शिता,निष्पक्षता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।आयोग की इस सख्त और पारदर्शी कार्यशैली से योग्य व मेधावी अभ्यर्थियों में विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।
•हाई-टेक सुरक्षा घेरे में हुई परीक्षा
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति(विज्ञापन संख्या-05/2026) के अनुसार,राज्य के 15 जिलों में कुल 227 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।परीक्षा पूर्वाहन 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई, जिसमें अभ्यर्थियों की उपस्थिति लगभग 50 प्रतिशत दर्ज की गई।आपको बता दे कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली या नकल को रोकने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।सिग्नल जैमर,परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल/इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क रोकने के लिए जैमर का अधिष्ठापन किया गया।हर केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी और आयोग से सीधे संपर्क हेतु हॉटलाइन VoIP फोन की व्यवस्था रही।परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार एवं परीक्षा कक्ष के भीतर अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट,फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई।
•कदाचार पर चला चाबुक,12 मुन्ना भाई गिरफ्तार
•अध्यक्ष के सख्त निर्देशों के कारण परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर तुरंत गाज गिरी
पटना के राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय,शास्त्रीनगर स्थित परीक्षा केंद्र पर 08 परीक्षार्थियों एवं 02 अन्य व्यक्तियों को कदाचार के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा गया।
•ब्लूटूथ डिवाइस से नकल की कोशिश नाकाम
पटना के दो अन्य परीक्षा केंद्रों पर 1-1 अभ्यर्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया।
•पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
•सफलतापूर्वक आयोजन पर जताया आभार
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी किरण कुमार द्वारा जारी बयान में कहा गया कि राज्य के किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।संपूर्ण परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण,पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।स्वच्छ आयोजन हेतु आयोग ने सभी अभ्यर्थियों,अभिभावकों,केंद्राधीक्षकों एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
