हरदोई: बिजगवां से गाजे-बाजे के साथ निकली द्वितीय विशाल डाक कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों में दिखा उत्साह

बिजगवां से गाजे-बाजे के साथ निकली द्वितीय विशाल डाक कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों में दिखा उत्साह।

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

हरदोई मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बिजगवां में भक्ति, श्रद्धा और अपार उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव से शिव भक्तों की द्वितीय विशाल डाक कांवड़ यात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ रवाना हुई। पूरे यात्रा मार्ग पर डीजे की भक्तिमय धुनों और हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज से माहौल पूरी तरह से शिवमय हो गया।

डीजे की धुन पर थिरकते और शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु बड़े ही आनंद और मस्ती के साथ यात्रा में आगे बढ़ते दिखाई दिए। द्वितीय डाक कांवड़ यात्रा को लेकर गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी खुशी एवं उत्साह का माहौल रहा। कांवड़ियों के चेहरों पर भक्ति का अलौकिक तेज और भगवान भोलेनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा स्पष्ट झलक रही थी।

इस भव्य कांवड़ यात्रा में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा में मुख्य रूप से रामवीर सिंह, मनोज, धर्मेंद्र, विशाल सिंह परमार, अनु सिंह परमार, शौर्य सिंह परमार, अभय सिंह, सत्यम, कन्हैया, अंकुर, विकास सिंह, कृष्णा, सचिन कुमार, मनोज यादव, विकास त्यागी, सूरज सिंह, निवास कुमार, सचिन, डॉ. श्यामवीर एवं छोटू सहित सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त उपस्थिति रहे। शिव भक्तों को लौटने बाद कल सुबह भंडारा का आयोजन किया गया हैं बाबा की इच्छा तक प्रसाद वितरण किया जाएगा

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बिजगवां गांव से निकलने वाली यह डाक कांवड़ यात्रा अब क्षेत्र की आस्था और भाईचारे का प्रतीक बन चुकी है। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा गया। शिवभक्तों की इस टोली को रवाना करने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा और सभी ने कांवड़ियों की सुखद व सफल यात्रा के लिए भोलेनाथ से मंगल कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *