Etawah News: अकीदत और एहतराम के साथ सजी जश्ने ईद मिलादुन्नबी की महफ़िल*
रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS
इटावा। मस्जिद राइन, साबितगंज इटावा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी एवं माहाना महफ़िल का आयोजन बाद नमाज़-ए-ईशा बड़े अकीदत, उत्साह और रूहानी माहौल में किया गया। महफ़िल में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर कार्यक्रम को कामयाब बनाया।
महफ़िल हुज़ूर सैयद गुलाम अब्दुस्समद मियां साहब क़िबला की सरपरस्ती में आयोजित हुई। उलमा-ए-किराम ने तक़रीर के माध्यम से पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत, मोहब्बत, अमन और भाईचारे के पैगाम पर रोशनी डाली। हज़रत अल्लामा व मौलाना जाहिद रज़ा साहब क़िबला की क़यादत तथा हज़रत अल्लामा व मौलाना फ़ुरकान साहब क़िबला की इनायत से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जनाब इंतख़ाब आलम अशरफ़ी (रौनक़ इटावी) साहब क़िबला, जनाब क़ारी शहनवाज़ अतारी साहब क़िबला (कलपी शरीफ़) एवं जनाब हाफ़िज़ कैफ़ रज़ा साहब क़िबला ने अपनी सेवाएं प्रस्तुत कीं। नातख़्वानों ने नात-ए-पाक पेश कर महफ़िल के माहौल को रूहानी बना दिया।
कार्यक्रम की सफलता में तमाम उलमा, ख़तीब, नातख़्वान, मेहमान, कमेटी सदस्य एवं शहरवासियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों और शिरकत करने वाले तमाम हज़रात का दिल से शुक्रिया अदा किया।
अंत में मुल्क में अमन-ओ-अमान, खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए ख़ुसूसी दुआ की गई।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक, मोहब्बत और पैगाम-ए-अमन यूं ही कायम रहे।
