गांव में विकास ना होने की वजह से 3 युवक पानी की टंकी पर सुसाइड करने के लिए चढ़े
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
यूपी के शाहजहांपुर में अपने गांव में विकास ना होने की वजह से 3 युवक पानी की टंकी पर सुसाइड करने के लिए चड़ गए। 3 घंटे तक अधिकारी अपने AC ऑफिस से बाहर नहीं निकले।
युवकों का कहना है कि विकास नहीं हुआ है, गंदगी और आवारा गौवंश ज़्यादा है। बारिश होने पर दलदल हो जाती है, निकलने में परेशानी होती है।सरकारी स्कूल के आसपास पानी भरा रहता है, बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है।
