दो मिनट का मौन रखकर उन सभी पुण्य आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करें: आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज
🙏🙏🌹🌹🙏🙏🌹🌹
“सादर जय सियाराम”
आज का हम सबका सत्संग , नाम संकीर्तन और प्रार्थना ,
नेपाल-तिब्बत त्रासदी में दिवंगत हुई सभी पुण्य आत्माओं को समर्पित है ।
हम सब मिलकर उनकी आत्मा की शांति के लिए श्री सीताराम नाम जाप करेंगे ।
इस भीषण त्रासदी ने हमसे
की अनमोल जीवन जीने लिए हैं ।
जो पहाड़ों की गोद में तीर्थ को गए थे , जो अपनी कर्तव्य पथ पर थे… आज वो हमारे बीच नहीं हैं ।
कुछ दिवंगत हो गए कुछ अभी लापता हैं , जिनकी राह उसके परिवार की आंखें देख रही हैं ।
यह केवल एक प्राकृतिक आपदा नहीं , यह मानवता के हृदय पर लगा एक गहरा घाव हैं ।
आज हम सब भक्तगण एवं शिष्यगण उन सभी दिवंगत आत्माओं को अपनी सच्ची अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ।
हम भगवान श्री सीताराम जी के चरण कमलों में प्रार्थना करते हैं ।
जो आत्माएं इस त्रासदी में परमधाम चली गई , उन्हें श्री सीताराम जी अपने चरणों में स्थान दें ।
जो लापता हैं , वे सकुशल हों और शीघ्र अपने परिजनों से मिलें ।
और जिन परिवार ने अपने परिजनों को खोए हैं , ईश्वर उन्हें इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें ।
उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब मानवता , करुणा और सेवा के मार्ग पर चलें ।
आपदा में एक-दूसरे का सहारा बनें ।
आइए , दो मिनट का मौन रखकर उन सभी पुण्य आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करें ।
ॐ शांति! शांति! शांति!
[आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज]
🙏🙏🌹🌹🙏🙏🌹🌹
