ग्रामीणों ने चोर की आहट को देखकर प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवन को खंगाला 

ग्रामीणों ने चोर की आहट को देखकर प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवन को खंगाला

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

 

मल्लावा हरदोई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुकरौला में कई बार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना का अंजाम दिया गया जिससे ग्रामीण दहशत में रात भर जागते रहते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 तारीख की रात्रि 9:30 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवन की ओर टॉर्च लगाते देखा ग्रामीणों को दहशत हुई कि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना का अंजाम दिया जा रहा है। इसी बीच पंचायत सहायक जितेंद्र ने गांव से बाहर निकल कर टॉर्च जलाई जिसके जवाब में विद्यालय एवं पंचायत भवन की ओर से टॉर्च लगाकर किसी अज्ञात व्यक्ति को भागते हुए देखा जिससे जो भी कुछ ग्रामीण उपस्थित थे वह सभी लोग लाठी डंडा लेकर विद्यालय एवं पंचायत भवन को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी।

संसय इस बात की थी कि पूरा गांव गौरव तिवारी के दाह संस्कार में मेहंदी घाट गंगा तट गया था गांव एकदम खाली पड़ा था देर रात हो जाने से अज्ञात चोरों ने इस घटना का अंजाम देने का प्लान बनाया लेकिन कुछ ग्रामीण उपस्थित रहे जो मौका स्थित पर पहुंचे और चोरी करने वाले चोरों के ऊपर अपनी निगाह लगाकर घटना घटित होने से बचा लिया। पुलिस के आने पर ग्राम प्रधान सहित काफी ग्रामीणों की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तथा आसपास टॉर्च लगाकर भी देखा गया ग्रामीणों के लिए पूरी रात दहशत का माहौल बना रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *