कौशाम्बी
*पट्टेदार को दिलाया गया कब्जा*
कौशाम्बी.. मौजा टेंवा के आराजी संख्या-798, रकबा 0.011 हेक्टेयर ग्राम टेंवा के निवासी कल्लू के नाम पट्टा हुआ था। पूर्व में पट्टेदार को कब्जा दिलाया गया था, जिस पर विपक्षी महेन्द्र आदि द्वारा जबरन गोमती व टीनसेड आदि रखकर अतिक्रमण किया गया था।
उप जिलाधिकारी, मंझनपुर राजकुमार मौर्य के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार ओम प्रकाश की उपस्थिति में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण को हटवाया गया एवं पट्टेदार को कब्जा दिलाया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी TTN24 NEWS*
