कौशाम्बी
*किसानो की समस्यायों को लेकर सकिपा का प्रदर्शन, नारेबाजी कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा*
जनपद कौशांबी को सूखग्रस्त घोषित कर नहरों में जलापूर्ति कराई जाए…. मुन्ना लाल तिवारी
कौशाम्बी जनपद मे समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में शनिवार एक अगस्त को पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय मंझनपुर में पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानो की समस्यायों को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पूरे जिले भर में बारिश नही होने से किसानो की खरीफ की फसलें सूख रही है । नहरों में जलापूर्ति नही होने और विद्युत कटौती से किसान परेशान है। इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि किसानों को खाद के लिए बहुत परेशानी हो रही है। सर्वर डाउन के नाम पर समितियों से किसानो को वापस किया जाता है जबकि प्राइवेट दुकानों पर अधिक मूल्य और जिंक सल्फर के नाम पर किसानो का आर्थिक दोहन किया जाता है।
इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट की ओर नारेबाजी करते हुए कूच किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुण कुमार को माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित एक सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में जनपद कौशांबी को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने, रामगंगा नहर, करारी माइनर नहर समेत जिले भर के सभी रजबहों में जलापूर्ति कराए जाने, घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र समेत सभी विद्युत उपकेंद्रों से ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रिकालीन विद्युत कटौती बंद करने, विद्युत कृषि फीडरो में रोस्टर से नियमित 12 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, जिले की सभी समितियों से किसानो को पर्याप्त मात्रा में खाद का वितरण करने, साधन सहकारी समिति जुवरा और उदहिन खुर्द में धान क्रय केंद्र खोले जाने एवं गांव गांव कैंप लगाकर पशुओं का टीकाकरण करने जैसी मांगे शामिल थीं।

ज्ञापन स्वीकार करते हुए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने सभी मांगों पर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी, जिला प्रभारी कमरूल अब्बास, जिला संगठन मंत्री रामकृष्ण तिवारी, जिला सचिव भैरव प्रसाद, जिला सचिव भगवानदास वर्मा, राजेश गौतम, हरिमोहन सिंह पटेल, मन्नी लाल प्रजापति, परिहार लोधी आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी TTN24 NEWS*
