हरदोई: बिलग्राम तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए

बिलग्राम तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

 

ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

 

बिलग्राम हरदोई संपूर्ण समाधान दिवस बिलग्राम तहसील में संपन्न हुआ जिसमें कुल 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए समाधान दिवस अधिकारी उप जिलाधिकारी एन राम ने आए हुए सभी प्रार्थना पत्रों पर गंभीरता से विचार करते हुए हर संभव समाधान कराने के दिए शख्त निर्देश।

जानकारी के अनुसार बिलग्राम तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें संपूर्ण तहसील से आए हुए किसान एवं पीड़ित लोगों से कुल 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए जिसमें 15 प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग से संबंधित पाए गए तथा 46 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित आए जिस पर समाधान दिवस अधिकारी एन राम ने पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए आए हुए प्रार्थना पत्रों पर सत प्रतिशत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया वहीं राजस्व विभाग से 46 प्रार्थना पत्रों पर लेखपाल कानून गो नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश दिए वहीं राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम से सामंजस्य बनाते हुए पीड़ित को हर संभव न्याय दिलाने के लिए आदेशित किया इस मौके पर समस्त विभागों के विभागीय अधिकारी पुलिस बल के राजकीय अधिकारी एवं तहसीलदार नायब तहसीलदार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *