श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन

*श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन*

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS

यह सरकार कृष्ण कन्हैया पर विश्वास करती है, प्रभु श्री राम पर विश्वास करती है, बाबा विश्वनाथ पर और मां विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है, लेकिन जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में होगी क्या वे आपकी आस्था को सम्मान दे पाएंगे?

यह बाबरी और औरंगजेब के अनुयायी जहर घोलने का काम फिर से करने जा रहे हैं। यह जहर घोलेंगे क्योंकि कुछ आदत से वे लोग मजबूर होते हैं। उनकी आदतें हैं समाज में विष वमन करना, जिससे समाज विरोधी और राष्ट्र विरोधी तत्वों के हौसले बढ़ सकें और वह आपकी सुरक्षा में सेंध लगा सकें, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सकें, बहन और बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगा सकें, अन्नदाता किसानों की खुशहाली पर वे डकैती डाल सकें, उद्यमी बनने की ओर अग्रसर अपने कारीगर और हस्तशिल्पियों को फिर से लाचार बना सकें, लेकिन यह डबल इंजन की सरकार इन मंसूबों पर पानी फेरेगी, इनको कभी पूरा नहीं होने देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *