आगरा में अफेयर से नाराज पिता ने 17 साल की बेटी का सोते समय गला दबा दिया।
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
आगरा में अफेयर से नाराज पिता ने 17 साल की बेटी का सोते समय गला दबा दिया। इसके बाद चापड़ से बेटी के सिर और गले पर कई हमले किए। जिससे बेटी की की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिता ने खुद पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस फोर्स के साथ एसीपी भी मौके पर पहुंचे और जांच की।
पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बेटी का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से अफेयर चल रहा था। 2 दिन पहले वह घर से चली गई थी। इसके बाद से घर में तनाव बना हुआ था। घटना शुक्रवार शाम 6:30 बजे थाना एकता क्षेत्र में हुई।
