मेघना शर्मा, ईशा सेमवाल और मीनू के नेतृत्व में सफल रहा भव्य सम्मान समारोह
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
नई दिल्ली, 24 जुलाई 2026। शालीमार बाग स्थित मोज़ेक सैंडोज़ होटल में आईकॉनिक ह्यूमन राइट्स एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह का उद्देश्य समाज, शिक्षा, मानवाधिकार, सामाजिक सेवा तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन मेघना शर्मा, ईशा सेमवाल एवं मीनू के नेतृत्व में किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सेलिब्रिटी गेस्ट ऋचा सूद की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए समाज के विकास, शिक्षा के महत्व और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। समारोह के दौरान कुल 87 अवार्ड प्रदान किए गए। सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, प्रेरणा और सम्मान का माहौल देखने को मिला।आयोजकों ने बताया कि आईकॉनिक ह्यूमन राइट्स एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पहचान और सम्मान मिल सके तथा मानवाधिकार और शिक्षा के प्रति जागरूकता को और अधिक बढ़ावा दिया जा सके।
