नई दिल्ली। सिर्फ 10–12 घंटे में तैयार हुआ “VIP’s Couture Beard Show”, घुमक्कड़ जीतू और द कास्टिंग कैनवस की मेहनत ने रचा नया इतिहास

सिर्फ 10–12 घंटे में तैयार हुआ “VIP’s Couture Beard Show”, घुमक्कड़ जीतू और द कास्टिंग कैनवस की मेहनत ने रचा नया इतिहास

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS

नई दिल्ली। कभी-कभी मुश्किल परिस्थितियाँ ही किसी की असली क्षमता को सामने लाती हैं। ऐसा ही उदाहरण देखने को मिला VIP’s Couture Beard Show में, जिसका आयोजन A1 Banquet, नारायणा, नई दिल्ली में शानदार अंदाज़ में संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार, शो से ठीक एक दिन पहले एक अन्य कार्यक्रम रद्द हो गया, लेकिन द कास्टिंग कैनवस के संस्थापक घुमक्कड़ जीतू ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने VIP’s Couture के संस्थापक विपिन अग्रवाल और प्रीति अग्रवाल के साथ मिलकर महज 10 से 12 घंटे के भीतर पूरे शो की योजना बनाई और उसे सफलतापूर्वक आयोजित कर दिखाया। शो की हर छोटी-बड़ी व्यवस्था स्वयं अपनी निगरानी में कराते हुए घुमक्कड़ जीतू ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत रही द कास्टिंग कैनवस की पूरी टीम, जिसने दिन-रात मेहनत कर शो को यादगार बना दिया। वहीं दिल्ली बेयर्ड एसोसिएशन के संस्थापक संजीव सूरमा का भी विशेष योगदान रहा। भारत से बाहर होने के बावजूद उन्होंने एक अभिभावक की तरह पूरे आयोजन पर लगातार नज़र बनाए रखी और अपनी टीम का हर पल मार्गदर्शन किया।.शो की थीम “Beard Show” और कलेक्शन “Beard Model” रही, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। शो में कुल 18 मॉडल्स ने शानदार प्रस्तुति दी। डिज़ाइनर घुमक्कड़ जीतू (Founder, The Casting Canvas) रहे। शो स्टॉपर के रूप में उमेश पराशर और रेखा नितिन कुमार ने रैंप पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। सेलिब्रिटी वॉक में राहुल देव शर्मा और सरबजीत कौर ने आकर्षण का केंद्र बने, जबकि स्पेशल वॉक में महेश वाधवा और हिमानी गौतम ने शानदार प्रस्तुति दी। शो ओपनर अब्दुल और निधि गोयल रहे तथा ब्रांड एम्बेसडर अनुज रस्तोगी और संध्या अरोड़ा बनाए गए। रनवे पर अमित अरोड़ा, विक्की बाबा, प्रदीप मल्होत्रा, विजय अरोड़ा, मधु शर्मा, खालिद हुसैन, आर.के. गुलाटी और विवेक पांडे सहित सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जब नेतृत्व मजबूत हो, टीम समर्पित हो और हौसला बुलंद हो, तो सीमित समय भी सफलता की राह नहीं रोक सकता। घुमक्कड़ जीतू और द कास्टिंग कैनवस ने इस आयोजन को एक नई पहचान दी और यह शो सभी के लिए प्रेरणा बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *